Bajre Pua Recipe: मकर संक्रांति पर बनाएं बाजरा के आटे से ये खास पुआ, जानें रेसिपी

Bajre Pua Recipe: मकर संक्रांति साल का पहला त्योहार होतो है और सभी इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित होते हैं। आप भी इस त्योहार को खास बनाने के लिए बाजरा के आटे से बने खास पुआ को अपने पकवानों में शामिल कर सकते हैं।

Bajre Pua Recipe

Bajre Pua Recipe

Bajre Pua Recipe: नए साल के शुरुआत के हो चुकी है और इसके साथ ही साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति में बस अब कुछ ही दिन बाकि है। सर्दियों में सभी को बाजरा खाना सभी को पसंद होता है, आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बाजरा शरीर को गर्म रखता है। आपने बाजरा की आटे की रोटी और बाजरा की खिचड़ी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसके आटे से बना पुआ खाया है? मकर संक्रांति पर बाजरा के पुआ का विशेष महत्व होता है। बाजरा के आटे में गुड़ और तिल डालकर इसे खास तरीके से बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की खास रेसिपी…

विज्ञापन

पुआ बनाने के लिए सामग्री

बाजरे का आटा- 200 ग्राम

विज्ञापन

सफेद तिल- 4 चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 2 चम्मच

विज्ञापन

देसी घी- 1 चम्मच

गुड़- 150 ग्राम

विज्ञापन

तलने के लिए तेल- जरूरत के अनुसार

विज्ञापन

पुआ बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक पैन लें, उसमे तिल को डालकर भून लें

2. अब तिल को भूनने के बाद उस उसे निकाल लें और उसी पैन में गुड़ को डालकर मेल्ट कर लें और एक कप पानी डाल दें।

विज्ञापन

3. जब गुड़ मेल्ट हो जाये तब उसमे सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर उसे भी मिक्स करें और घी भी डाल दें।

4. अब गैस बंद कर दें और उसमे बाजरे का आटा और तिल डालकर मिलाएं और पानी डालकर आटे के तरह गूथ लें।

विज्ञापन

5. अगर थोड़ी देर में आटा टाइट हो जाये तो फिर से पानी डालकर सॉफ्ट कर लें।

6. अब एक पैन में ऑयल डाले और गर्म करें और अब आटे को पूड़ी जैसा बेल कर इसको ब्राउन होने तक दोनों तरफ से तल लें।

विज्ञापन

7. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इसे मोटा ही बेलें, ताकि आपका पुआ अच्छा और टेस्टी बन सके।

8. जब आपका पुआ बनकर तैयार हो जाए तो गर्म-गर्म सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ