Bad breath Home Remedies: सांसों की बदबू एक ऐसी प्रॉब्लम है जिसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। दरअसल, ये समस्या डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी सकता है। वैसे तो कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जो दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये चीजें भी काम नहीं आ पाती हैं।
ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो इस समस्या में राहत दे सकते हैं। क्योंकि ये नुस्खे आपको अपने ही घर में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए सांसों की खराब स्मेल को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं..
मुंह में बदबू आने के कारण
- सल्फर युक्त डाइट का ज्यादा सेवन करना
- धूम्रपान और शराब
- मसूढ़े की बीमारी
- ओरल इंफेक्शन
- दांत की सड़न
ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे
अदरक और शहद
अदरक और शहद का मिश्रण बनाकर इसे रोजाना सेवन करने से सांसों की दुर्गंध कम हो सकती है। अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण और शहद की खुशबू दुर्गंध को दूर करती है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी की पत्तियों को चबाने से भी सांसों की दुर्गंध में राहत मिल सकती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दुर्गंध को कम करने में हेल्प करते हैं।
नीम की दातुन
नीम की दातुन का यूज करने से भी सांसों की बदबू कम हो सकती है। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों की बदबू को दूर कर सकते हैं।
मुलेठी
सुबह और शाम मुलेठी को डेली चबाने से स्मेल को दूर कर सकते हैं। इसको लगातार यूज करने से इस समस्या को बार-बार होने से रोका जा सकता है।
लौंग
लौंग को मसाले में इस्तेमाल करने से भी सांसों की बदबू को कम किया जा सकता है या खाना खाने के बाद एक लौंग को मुंह में रखकर उसका रस लेते रहने से भी बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीना की पत्तियां
पुदीना की पत्तियों को चबाने से भी सांसों की दुर्गंध में कम हो सकती है। आप चाहे तो कुछ पत्ते चबा सकते हैं या पानी में डालकर सेवन कर सकते हैं।
अनार की छाल
अनार के छिलकों को पानी में अच्छे से उबालें। फिर डेली कुल्ला करें। ऐसे लगातार करने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।
ये थे कुछ नॉर्मल और असरदार घरेलू उपाय सांसों की दुर्गंध को कम करने के लिए, लेकिन अगर बदबू काफी गंभीर है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
ये भी पढ़ें- मदर्स डे पर मां की सेहत का रखें खास ध्यान
संबंधित खबरें
मूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 mins agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
4 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
18 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
21 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
23 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
23 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines