Why Your Kid Is Hitting Others: आजकल के बच्चों को संभालना काफी मुश्किल हो गया है. बदलती लाइफस्टाइल, मोबाइल और स्क्रीन टाइम, पढ़ाई का दबाव और सोशल मीडिया का असर बच्चों के व्यवहार पर साफ नजर आता है. ऐसे में पेरेंट्स अक्सर बच्चों की परवरिश करते वक्त परेशान रहते हैं और उनके व्यवहार को लगातार समझने की कोशिश करते हैं. कभी बच्चों का जिद्दी होना या कभी छोटी-छोटी बातों पर थप्पड़ मारना कई बार अजीब हो जाता है. ऐसे में पेरेंट्स को डर लगने लगता है कि कहीं उनका बच्चा हिंसक तो नहीं हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई रिसर्च के मुताबिक यह व्यवहार मनोवैज्ञानिक का एक हिस्सा है, जिसके बारे में एक्सपर्ट विस्तार से बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- 99% पैरेंट्स करते हैं ये गलतियां, बच्चे का कोंफिडेंस हो जाता है कम, चाइल्ड साइकाइट्रिस्ट ने किया एक्सप्लेन
बच्चा दूसरों को बार-बार क्यों मारता है? | Why Your Kid Is Hitting Others
क्या बार-बार मारना बदतमीजी है?
बदतमीजी कभी-कभी हो सकती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का यह व्यवहार अक्सर उनकी उम्र, इमोशन और माहौल से जुड़ा होता है.
3 बड़े मनोवैज्ञानिक कारण
भावना को व्यक्त ना कर पाना- ऐसा अक्सर बच्चा तब करता है जब वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है. उनके पास शब्द नहीं होते हैं, लेकिन वह अपनी क्षमता से ज्यादा कुछ करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें समझना बहुत जरूरी है.
ध्यान अपनी ओर लेना- बच्चा ऐसा तब करता है जब वह किसी का ध्यान अपनी ओर करना चाहता है. मारने से उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह ऐसा करेंगे तो उन्हें सब कुछ आसानी से मिल जाएगा.
सीमाओं की समझ न होना- बच्चों के पास सीमाओं की समझ नहीं होती है और वे मारने को सही समझते हैं. उन्हें ऐसा करने में मजा आता है और वे अक्सर अपनी बात को कहने के लिए हाथों का सहारा लेते हैं.
कब यह चिंता का संकेत हो सकता है?
- अगर आपका बच्चा बार-बार और जानबूझकर दूसरों को चोट पहुंचा रहा है तो ध्यान देने की जरूरत है.
- बच्चे को समझाने के बाद भी अगर वो ऐसा कर रहा है तो आपको सख्ती करने की जरूरत है.
- अगर बच्चा मारने के साथ-साथ चिल्ला रहा है, चीजें तोड़ रहा है या गुस्सा दिखा रहा है तो यह व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे की शरारत कर देती है शर्मिंदा? बिना गुस्सा किए इन ट्रिक्स से सिखाएं मैनर्स, मानने लगेगा आपकी हर बात
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines