Cancer Treatment: आज दुनिया भर में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए विशेषज्ञ इस रोग के इलाज के वैकल्पिक तरीकों की खोज कर रहे हैं। कैंसर का इलाज न केवल उस व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार को भी प्रभावित करता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो रोगी के मन में डर पैदा करती है। कैंसर के इलाज में बदलाव और प्रगति के बावजूद भी लोगों में जागरुकता बाधा बन रही है। कैंसर के इलाज के लिए आयुर्वेद भी एक अच्छा रास्ता है, जो इस बीमारी के सभी तरह के इलाज और बैलेंस पर ध्यान केंद्रित करती है। आइए जानते हैं आयुर्वेद किस तरह से कैंसर के लिए एक अच्छा इलाज है?
आयुर्वेद के लिए कैंसर क्या है?
आयुर्वेद के अनुसार, प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में कैंसर पैथॉफिजियोलॉजी का उल्लेख है। आयुर्वेद के अनुसार, कैंसर वात, पित्त और कफ सहित कई दोषों के कारण होता है। ये बीमारी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, जिसका समय पर इलाज करना बहुत जरूरी हो जाता है।
कैंसर से पीड़ित लोग इसका उपयोग क्यों करते हैं?
कैंसर से पीड़ित लोग अक्सर मालिश और अरोमाथेरेपी से इलाज करवाते हैं। कई लोगों का कहना है कि ये इलाज उन्हें कैंसर से बेहतर तरीके से निपटने में मदद करता है। वहीं, कई वैज्ञानिक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या आयुर्वेदिक चिकित्सा में कुछ जड़ी-बूटियां या पौधे कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकते हैं या नहीं। लेकिन, हम अभी भी आयुर्वेदिक चिकित्सा के कुछ उपचारों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इनमें विशेष आहार और हर्बल उपचार जैसी चीजें शामिल हैं।
आयुर्वेदिक दवा के संभावित नुकसान
आप जो इलाज ले रहे हैं उसके आधार पर आपको कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। हर्बल उपचार, आहार और अन्य चीजों के हानिकारक साइड इफेक्ट होने की संभावना होती हैं। इन दवाओं को लेने के साथ-साथ अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं, तो ये आपको कई तरीके जैसे कि आपकी बीमारी बढ़ सकती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।