अयोध्या में कहां मनाएं दिवाली? पहली बार दीपावली मनाने जा रहे हैं Ayodhya तो यह है आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल गाइड

Ayodhya Travel Guide: अगर आप भी दिवाली पर अयोध्या घूमने जाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बनाएं ट्रिप का प्लान. यहां आपके लिए ट्रैवल गाइड दिया गया है.

Ayodhya Diwali

Ayodhya In Diwali: यहां जानिए दिवाली पर अयोध्या में कहां-कहां जाएं घूमने.

Diwali 2025: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दीवाली मनाने का मजा ही कुछ और होता है. दीवाली पर अयोध्या जाना ना सिर्फ घूमने जैसा महसूस होता है बल्कि यह आध्यात्मिक महत्व भी रखता है. अयोध्या में दीवाली के दौरान एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है, हवाओं में भी भक्ति की लहर होती है. आस्था से भरे इस पर्व पर आप दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं, घाट पर जा सकते हैं और मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप श्रद्धाभाव से दिवाली पर अयोध्या (Ayodhya) जाना चाहते हैं तो यहां जानिए राम मंदिर (Ram Mandir) के साथ ही और किन-किन जगहों की सैर की जा सकती है.

विज्ञापन

दिवाली पर जाएं अयोध्या

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब प्रभु श्रीराम वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने घी के दीये जलाए थे और तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाने लगा. ऐसे में दिवाली पर अयोध्या में अलग ही धूम देखने को मिलती है. हर साल यहां दीपोत्सव का आयोजन होता है जिसमें लाखों दीये जलाए जाते हैं. आप दीपोत्सव देखने के लिए राम की पैड़ी पर जा सकते हैं. यहां आरती होती है, मंदिर के घंटे सुनाई पड़ते हैं और लगता है जैसे आप एक अलग ही दुनिया में हैं. इसके अलावा आप राम मंदिर जा सकते हैं. मंदिर में दिवाली के दौरान आपको भीड़ मिल सकती है इस बात का ध्यान रखें.

विज्ञापन

हनुमान गढ़ी मंदिर

अयोध्या के राम मंदिर दर्शन करने के बाद आप श्रीराम के भक्त हनुमान जी के मंदिर हनुमान गढ़ी भी जा सकते हैं. दिवाली के दौरान रामगढ़ी मंदिर की सीढ़ियां हजारों दीयों से जगमगाती हैं. यहां चढ़ाई में मेहनत लगती है लेकिन ऊपर पहुंचकर बेहद ही सुंदर दृश्य देखने को मिलता है.

विज्ञापन

नागेश्वर नाथ मंदिर

यह अयोध्या का एक प्राचीन मंदिर है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. मंदिर का शिल्प तो सुंदर है ही साथ ही दिवाली पर इसकी रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है. इस मंदिर में आकर आपको मन की शांति और सुकून महसूस होगा.

विज्ञापन

सरयू घाट पर जाएं

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित है सरयू घाट. सरयू घाट और नया घाट प्रमुख घाट हैं जहां आध्यात्मिक शांति के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दिवाली के दौरान अयोध्या जा रहे हैं तो इस घाट पर जरूर जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ