दिवाली पर बाजार से नहीं लानी पड़ेगी काजू कतली, घर पर ऐसे बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई

Diwali Kaju Katli Recipe: दिवाली पर बनाएं स्पेशल मिठाई. यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है काजू कतली.

Kaju Katli Recipe

मिनटों में बनाकर तैयार करें काजू कतली मिठाई. Image Credit - Pexels

Kaju Katli Recipe: दिवाली पर घर में जबतक मिठाई ना लाई जाए तबतक लगता ही नहीं है कि त्योहार है. इस समय लड्डू से लेकर गुलाबजामुन और काजू कतली से लेकर डोडा बर्फी, जलेबी, रबड़ी, रसमलाई समेत ढेरों मिठाईयां हलवाई की दुकान पर सज जाती हैं. लेकिन, बहुत से ऐसे लोग हैं जो मिलावट के डर से घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं और खासतौर से जो मिठाइयां महंगी मिलती हैं उन्हें कम दाम और ज्यादा क्वांटिटी में घर पर बनाया जाता है. ऐसे में आपके लिए यहां सभी की फेवरेट मिठाई काजू कतली (Kaju Katli) बनाने की रेसिपी दी जा रही है. काजू कतली को कुछ ही स्टेप्स में आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. 5 से 10 मिनट इसकी तैयारी में लगेगा और पकने में यह मिठाई 20 से 25 मिनट का समय लेती है. यहां जानिए किस तरह आसानी से घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट काजू कतली.

विज्ञापन

दिवाली पर काजू कतली बनाने की रेसिपी | Diwali Kaju Katli Recipe

काजू कतली बनाने की सामग्री

विज्ञापन

घी – 2 चम्मच
काजू पिसा हुआ – 200 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – एक चौथाई चम्मच
चांजी का वर्क – जरूरत के अनुसार

काजू कतली बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले काजू (Cashews) को मिक्सर में डालकर पीस लें. काजू को पीसने से पहले इन्हें एकदम हल्का भुना जा सकता है.
  • काजू के मिश्रण को अलग निकालकर रख दें.
  • अब एक पैन में 90 एमएल पानी डालकर चीनी डालें और उसे हल्का पका लें.
  • चीनी जब हल्की गाढ़ी होने लगे और उसे उंगली के बीच रखने पर एक रेशा बने तो इसमें काजू का पाउडर डालकर पकाएं.
  • काजू पाउडर को इस मिश्रण में इस तरह मिलाएं कि काजू की एक गांठ भी ना रह जाए.
  • इस मिश्रण में अब इलायची का पाउडर डालकर मिला लें.
  • इसमें अब घी डाल लें.
  • इसके बाद काजू के मिश्रण को मिठाई सेट करने वाली ट्रे में डालें और सेट करें.
  • इस मिश्रण को अच्छे से सेट करने के बाद इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें.
  • बस तैयार है आपकी काजू कतली मिठाई. इस मिठाई को कतली की शेप में काट लें.

यह भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली पर बॉस को गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, लगेंगे बेहद प्रोफेशनल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ