Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

मिलिए लालगढ़ पैलेस की मालकिन राज्यश्री कुमारी से, जिन्होंने 16 साल की उम्र में जीता था अर्जुन पुरस्कार

Arjuna Awardee Rajyashree Kumari : 1953 में जन्मी राज्यश्री कुमारी बीकानेर के शाही परिवार से आती हैं और बीकानेर के महाराजा डॉ. करणी सिंह की बेटी हैं। बता दें कि वह कोई साधारण राजकुमारी नहीं, बल्कि एक पूर्व निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।

Author
Edited By : Pratyaksh Mishra Updated: Oct 24, 2023 13:38
Arjuna Awardee Rajyashree Kumari

Arjuna Awardee Rajyashree Kumari : भारत दुनिया के कुछ सबसे अमीर परिवारों और विरासतों की मातृभूमि है। एक समृद्ध इतिहास को समेटने वाले इस देश में कई राजशाही परिवार रहते हैं। बीकानेर का राजपरिवार एक ऐसी वंशावली है, जिसके उत्तराधिकारी अपने वंश को आगे बढ़ा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, 1953 में जन्मी राज्यश्री कुमारी के बारे में, जो बीकानेर के शाही परिवार से आती हैं और बीकानेर के महाराजा डॉ. करणी सिंह की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें – ‘फ्यूचर PM’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

---विज्ञापन---

पिता रह चुके हैं सांसद

बता दें कि वह कोई साधारण राजकुमारी नहीं, बल्कि एक पूर्व निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं। उनके पिता, करणी सिंह लम्बे समय तक लोकसभा सांसद रहे, उन्होंने 1952 से 1977 तक 25 वर्षों तक भारतीय सांसद के रूप में कार्य किया। 16 साल की पूर्व निशानेबाज अर्जुन पुरस्कार विजेता अब एक एक हेरिटेज होटल चलाती हैं। वह बीकानेर के लालगढ़ पैलेस की मालकिन हैं, जो भारत के सबसे शानदार महलों में से एक है।

पैलेस में फिल्माए गए थे ‘स्लीपर हिट’ मूवी के दृश्य

लालगढ़ पैलेस का निर्माण उनके परदादा बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 1902 और 1926 में करवाया था। राज्यश्री के पास अब एक लक्जरी होटल और एक संग्रहालय है। बता दें कि लालगढ़ पैलेस में ही सोनम कपूर, फवाद खान की मनोरंजन फिल्म, स्लीपर हिट के दृश्य महल में फिल्माए गए थे। राजकुमारी, रोलेक्स घड़ियां और हर्मीस पसंद करती हैं। इसके साथ ही परिवार के कई ट्रस्ट चलाती हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2023 01:38 PM

संबंधित खबरें