'फ्यूचर PM' वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब

SP Chief Akhilesh Yadav On Future PM Poster : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में लगाए गए अपने ‘फ्यूचर PM’ वाले पोस्टर पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी समर्थक ने पोस्टर लगाया है तो वह जो चाहता है, वही जाहिर कर रहा है।

BeFunky-photo - 2023-10-24T112109.499

SP Chief Akhilesh Yadav On ‘Future PM’ Poster : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में लगाए गए अपने ‘भावी PM’ होर्डिंग्स को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ पोस्टर लगाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाएगा। उनका कहना है कि अगर किसी समर्थक ने पोस्टर लगाया है तो वह जो चाहता है, वही जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमारा लक्ष्य बीजेपी को रोकना’

एएनआई से बात करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का लक्ष्य बीजेपी को रोकना है। बता दें कि सोमवार को, लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को ‘भावी प्रधान मंत्री’ घोषित करने वाला एक होर्डिंग सामने आया था। यह पोस्टर पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन ‘चांद’ के द्वारा लगाया था। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन अपने नेता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता उनका जन्मदिन कई बार मनाते हैं।

भाजपा ने कसा था तंज

बतादें कि अखिलेश यादव के पोस्टर विवाद पर बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि दिवास्वप्न देखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, एक कहावत है, ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’, लेकिन व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सपने देखना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अंसारी ने आगे कहा कि देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा रखें और देश निश्चित रूप से पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम चुनेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ