How To Use Ghee For Glowing Skin: घी की केवल 5 बूंदें सोने से पहले लगाएं, चमक से खिलखिला उठेगा चेहरा

Ghee For Glowing Skin

Ghee For Glowing Skin

Karva Chauth Glowing Skin: घी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग जैसे जादुई गुणों से भरपूर होता है। ये न केवल आपकी सेहत बल्कि स्किन को भी कई बेहतरीन लाभ प्रदान करता है। घी के इस्तेमाल से आपकी स्किन की डलनेस, डिहाइड्रेशन और स्किन की कई समस्याओं से निजात पाने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं घी आपकी त्वचा में एंटी-बैक्टीरियल संक्रमणों को भी रोकने में सहायक होता है जिससे आपको पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

घी की मदद से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों पर लगाम लगा सकते हैं। इससे आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इससे आपके डार्क सर्कल्स को भी हटाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए घी की मदद से चमकदार त्वचा पाने की विधि लेकर आए हैं जोकि आपकी स्किन को स्मूद बनाकर चमकदार बनाने में मदद करता है, तो चलिए जानते हैं फेस पर घी लगाने का तरीका-

फेस पर घी इस्तेमाल करने की विधि-

  • इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले घी को फ्रिज से निकालकर अच्छे से मेल्ट कर लें।
  • फिर आप अपने फेस और दोनों हाथों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद आप अपने फेस और हाथों को अच्छी तरह से सुखा लें।
  • फिर आप घी की 5 बूंदें लेकर अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • इसके बाद आप फेस की हल्के हाथों से मसाज करके सो जाएं।
  • फिर आप अगली सुबह अपना फेस वॉश कर लें।
  • इससे आपको चमकदार त्वचा प्राप्त होती है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ