---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Amla Oil vs Coconut Oil: आंवला तेल या नारियल तेल कौन सा है बेहतर, जानें दोनों के फायदे

Amla Oil vs Coconut Oil: अधिकतर लोग नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल सर्दियों में करते हैं। ऐसे में आंवला तेल और नारियल तेल को बालों की देखभाल के लिए अच्छा माना जाता है। यहां जानते है दोनों में से कौन सा तेल ज्यादा अच्छा होता है।

Author
Edited By : Shivani Jha Updated: Oct 29, 2024 16:12
Amla Oil vs Coconut Oil
Amla Oil vs Coconut Oil

Amla Oil vs Coconut Oil: नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है, जो बालों की देखभाल के लिए जरूरी होता है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नेचुरल ऑयल में आंवला तेल और  नारियल का तेल आता है। भारत जैसे देश में इसका इस्तेमाल व्यापक रूप से ही किया जाता है। आइए जानते हैं कि आपके बालों के लिए आंवला तेल और नारियल तेल में से कौन सा ज्यादा अच्छा है, गुणों और फायदे क्या है।

आंवला तेल

आंवले का तेल आंवला या फिलांथस एंब्लिका नामक पौधे के फल से बनाया जाता है। इसे विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह आपके बालों को बढ़ाने में आपकी मदद करता है।  आंवला तेल का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी किया जाता इसके कई फायदे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बाल 50 साल कि उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे।

---विज्ञापन---

आंवला तेल के फायदे

1.आंवला तेल बालों  की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है, जो बालों के विकास को और बढ़ावा देता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है।

2.आंवले के तेल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है।

---विज्ञापन---

3.एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ये स्कैल्प का पोषण देता है और रूसी को खत्म करने में मदद करता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी रहता है।

4.आंवला तेल बालों में नेचुरली चमक लाने में मदद करता है जिससे वे हेल्दी और मजबूत दिखते हैं। इसके अलावा दोमुंहे बालों को कम करने में मदद करता है।

नारियल तेल

इस तेल को नारियल के गूदे से बनाया जाता है। नारियल तेल में फैटी एसिड, लॉरिक एसिड पाए जाते हैं। इस तेल का इस्तेमाल बॉडी को मॉइस्चराइजिंग करने और बीमारियों में किया जाता है।

नारियल तेल के फायदे

1. नारियल का तेल बालों की जड़ों में जाकर उन्हें नमी प्रदान करता है और प्रोटीन की कमी को दूर करता है। साथ ही ये तेल बालों के लिए अच्छा  कंडीशनर माना जाता है।

2.नारियल का तेल बालों को प्रदूषण  नुकसान से हीट स्टाइलिंग और यूवी किरणों से बचाता बचाता है।

3.नारियल के तेल में  एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और इंफेक्शन से बचाता है।

4.नारियल के तेल के लगातार इस्तेमाल से आपके बालों में रूसी कम होगी और बाल लंबे  होगे।

First published on: Oct 29, 2024 04:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें