Aloo Manchurian: आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में आलू के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो आलू को कई तरह से बनाया जाता है। इनमें आलू चीला, आलू पराठा और आलू चाट, आलू मसाला आदि शामिल हैं। आज हम आपके लिए आलू मंचूरियन बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये बनाने में सरल होने के साथ खाने में बेहद टेस्टी और चटपटा होता है। आलू मंचूरियन को आप स्नैक, लंच या फिर डिनर में भी खा सकते हैं। इनका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है।
अभी पढ़ें – Maggi Cutlet: टेस्ट में डिलीशियस लगते हैं क्रंची चटपटे मैगी कटलेट, ये रही झटपट बनाने की विधि
Aloo Manchurian बनाने के लिए जरूरी सामान-
- आलू 4
- प्याज़ 1
- शिमला मिर्च 1
- हरी मिर्च 4
- अदरक का पीस 1
- काली मिर्च 1/2 चम्मच
- गरम मसाला 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- जिंजर गार्लिक पेस्ट 1 चम्मच
- मैदा 3 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर 3 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- सोया सॉस 1 चम्मच
- रेड चिली सॉस 1 चम्मच
- टोमेटो सॉस 2 चम्मच
- व्हाइट सिरका 1 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर 2 चम्मच
- पानी 4 चम्मच
- तलने के लिए तेल आवश्यकता अनुसार
- हरा धनिया आवश्यकता अनुसार
अभी पढ़ें – Happy Daughter’s Day 2022: लाडली बिटिया के लिए डॉटर्स डे पर बनाएं चॉकलेट डोनट, ये रही सिंपल रेसिपी
आलू मंचूरियन कैसे बनाएं? (Aloo Manchurian Recipe)
- आलू मंचूरियन बनाने के लिए आप सबसे पहले आलुओं को छीलकर धो लें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से कद्दूकस करके 2-3 बार पानी से धो लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में आलू और सभी मसालें डालें।
- फिर आप इसमें नमक और जिंजर गार्लिक पेस्ट डालें।
- इसके बाद आप इसमें मैदा डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर आप इसमें कॉर्न फ्लोर डालें और अच्छी तरह से मिलाकर छोटी बॉल्स बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इस गर्म तेल में तैयार बॉल्स को डालकर मीडियम आंच पर हल्का फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इनको एक बार निकालकर रखें।
- फिर आप थोड़ी देर बार बॉल्स को दोबारा तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप प्याज़ और 2 हरी मिर्च को बारीक और 2 को लंबी काट लें।
- फिर आप अदरक को घिसकर बचे हुए तेल में प्याज़ को डालकर भून लें।
- इसके बाद आप अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर सौते कर लें।
- फिर आप इसमें सारी सॉस और सिरका डालकर पकाएं।
- इसके बाद आप 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को पानी में डालकर घोल करके डालें।
- फिर आप इसको लगातार चलाते रहें और पकने पर फ्राई बॉल्स को डालकर मिला दें।
- अब आपके टेस्टी आलू मंचूरियन बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको बारीक कटे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
12 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines