AC Kiu Blast Ho Jata Hai: गर्मी आते ही घरों में एसी का इस्तेमाल शुरू हो जाता है, ऐसे में कई खबरें भी सामने आने लगती हैं कि AC फटने से घर में आग लग गई. ऐसे मामले एक या दो नहीं बल्कि कई आते हैं और हर साल गर्मियों के मौसम में ये खतरा बना रहता है. एसी का फटना बहुत खतरनाक होता है, जिसमें कई बार लोगों की सोते-सोते मौत हो जाती है. लेकिन अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि आखिर एसी फटी क्यों हैं और कैसे हम इस तरह की स्थिति से बचाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे एसी को फटने से बचाएं?
यह भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने? जानिए आपकी कौन सी भूल खराब कर रही
क्यों गर्मियों में फटने लगती है एसी AC Blast Causes
हर साल गर्मियों के दिनों में दिन व रात किसी न किसी इलाके के घर में आग लगने की खबर सामने आती ही रहती है, जिसका एक सबसे बड़ा कारण एसी का फटना है. इस घटना में कई बार ऐसा होता है कि घर के सदस्य रात को सो रहे होते है या फिर घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा अक्सर बढ़ जाता है. ऐसे में ये मालूम होना जरूरी है कि आखिर एसी फटता क्यों है? (Air Conditioner Blast).
- एसी के फटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें;
- लगातार एसी का इस्तेमाल करने से कंप्रेसर गर्म हो जाता है, जो कि धमाके का कारण बन जाता है.
- एसी में लगी तारों के गलने से भी शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
- एसी की सर्विस न करवाने और लंबे वक्त तक चालने से भी इसमें ब्लास्ट हो सकता है.
कैसे एसी को फटने से रोके? Air Conditioner Safety Tips
एसी को फटने से बचाने के लिए सावधानी और जागरूक होने की सबसे ज्यादा जरूरत है. आपको चाहिए कि आप एसी को पूरा दिन लगातार न चलाएं बल्कि जरूरत के हिसाब से चलाएं. अगर किसी तरह की खराबी का एहसास हो या कोई वायरिंग कटी दिखे तो तुरंत सर्विस करवाएं. वक्त पर एसी की सर्विस करवाना भी जरूरी होता है, क्योंकि गंदी और सर्विस की कमी के कारण कंप्रेसर पर भारी दबाव पड़ सकता है, जिससे एसी फट सकता है. साथ ही, कमरे के हिसाब से सही टन का एसी लगाना जरूरी होता है, ताकि कंप्रेसर को ज्यादा जोर न लगाना पड़े और उसकी लाइफ बनी रहे. इतना ही नहीं, एसी के साथ स्टेबलाइजर लगाना भी जरूरी होता है. यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव (fluctuation) से होने वाले नुकसान से कंप्रेसर और महंगे पीसीबी (PCB) की रक्षा करता है और उनकी उम्र बढ़ाता है.
कैसे करें रूम को जल्दी और लंबे वक्त तक ठंडा? Air Conditioner Cooling Kam Ho To Kya Kare
- अगर आपको इस बात की समस्या रहती है कि आपका एसी जल्दी रूम को ठंडा नहीं करता है या फिर एसी बंद करते ही रूम गर्म हो जाता है, तो इसमें एसी की गलती नहीं है, बल्कि सही टिप्स का इस्तेमाल करने की देर है.
- एसी का तापमान का ध्यान रखें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक कमरे के लिए 22-24 डिग्री सबसे सही है, कम करने से एसी के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा और लाइफ छोटी हो सकती है और साथ ही बिजली खपत भी बढ़ सकती है.
- एसी के साथ हल्की स्पीड में फैन (पंखा) चलाना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है. ऐसा करने से पूरे कमरे में एसी की हवा फैलेगी और रूम जल्दी और लंबे वक्त तक ठंडा रहे.
- एसी के फिल्टर साफ रखना भी जरूरी है, ताकि हवा साफ और ठंडी आए.
- अगर आपका कमरा पूरी तरह बंद नहीं है तो एसी की कूलिंग काम नहीं करेगी, इसलिए रूम के दरवाजे और पर्दों को अच्छे से बंद रखें.
- वक्त-वक्त पर सर्विस कराना भी जरूरी होता है, ताकि एसी में कोई गड़बड़ी हो तो वह मालूम चल जाए और रूम जल्दी ठंडा हो.
यह भी पढ़ें: हर पिता को सिखाने चाहिए बेटी को ये 5 काम, कोंफिडेंट और आत्मनिर्भर बनेगी लाडली
संबंधित खबरें
आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
9 mins agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
49 mins agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
3 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
4 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
18 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
22 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
22 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines