किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने? जानिए आपकी कौन सी भूल खराब कर रही आपकी नींद

Raat Ko Darawne Sapne Kyun Aate Hain: अक्सर लोगों को रात में एक परेशानी का सामना करना पड़ता है, जोकि है बुरे व डरावने सपने. कई बार सपने इतने भयंकर आने लगते हैं कि रात की नींद व चेन सब उड़ जाती है और दिनभर घबराहट बनी रहती है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकता है और किस विटामिन की कमी से अक्सर ऐसी समस्या होती है?

Vitamin B12 Deficiency Nightmares

रात में क्यों आने लगते हैं डरावने सपनें? (Image: AI)

Bure Sapne Kyun Aate Hain: कई लोग रात में सोते हैं लेकिन उनकी नींद पूरी तरह शांत नहीं रहती. कभी अचानक डरावने सपने, कभी अजीब घटनाएं और कभी बिना वजह बेचैनी महसूस होती है. सुबह उठने पर थकान और दिमाग भारी-भारी सा लगता है, जो एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे सिर्फ तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह शरीर में किसी खास पोषक तत्वों, खासकर कुछ जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, जिसे ज्यादा वक्त तक नजरअंदाज करना स्थिति को बहुत बिगाड़ सकता है. नींद का सीधा संबंध दिमाग और नर्वस सिस्टम से होता है, इसलिए इनकी कमी सपनों और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से आने लगते हैं बुरे सपने? Kis Vitamin Ki Kami Se Bure Sapne Aate Hain

इस समस्या के पीछे विटामिन B12 की कमी हो सकती है. यह विटामिन दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है. इसकी कमी से दिमाग की गतिविधियां असंतुलित हो सकती हैं, जिससे नींद का प्राकृतिक चक्र बिगड़ जाता है. REM स्लीप फेज (यानी REM (Rapid Eye Movement) स्लीप फेज नींद का वह सक्रिय चरण है जब आंखें तेजी से हिलती हैं, दिमाग सक्रिय होता है, और जीवंत सपने आते हैं ) में गड़बड़ी होने के कारण व्यक्ति को अजीब, उलझे हुए या डरावने सपने आने लगते हैं. इतना ही नहीं, थकान, चक्कर आना और ध्यान न लगना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. B12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा, दूध, दही, पनीर और मछली जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है, ताकि स्थिति को जल्दी काबू किया जा सके.

इन खास तत्वों की कमी से भी आते हैं बुरे सपने

विज्ञापन

इसके अलावा विटामिन B6 दिमाग में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में मदद करता है, जो नींद और मूड को नियंत्रित करते हैं. इसकी कमी से सपने ज्यादा तीव्र और असामान्य हो सकते हैं. वहीं विटामिन D की कमी से भी नींद का पैटर्न बिगड़ता है और दिमाग अस्थिरता बढ़ सकती है. इसके अलावा मैग्नीशियम नर्व्स को रिलैक्स रखने में मदद करता है, और इसकी कमी से नींद हल्की और अस्थिर हो सकती है. इन पोषक तत्वों का संतुलन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और सपनों को सामान्य रखता है.

बुरे सपनों के पीछे अन्य कारण

विज्ञापन
  • ज्यादा तनाव और चिंता करना.
  • सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल.
  • कैफीन या चाय-कॉफी का रात में सेवन.
  • नींद का अनियमित समय या देर रात तक जागना.
  • मानसिक थकान और ओवरथिंकिंग.

इन सभी कारणों के साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल भी नींद को प्रभावित करती है. अगर सही खानपान, नियमित नींद और मानसिक शांति पर ध्यान दिया जाए तो बुरे सपनों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ