Diwali 2022 Sweet: इस्टेंट पनीर गुलाब जामुन के साथ, इस दिवाली रिश्तों में घोलें मिठास, ये रही रेसिपी

Paneer Gulab Jamun

Paneer Gulab Jamun

How To Make Paneer Gulab Jamun: आज पूरे भारत में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाना में भी बेहद आसान होता है।

पनीर गुलाब जामुन को खोया, मैदा, ड्राय फ्रूट्स और चीनी आदि समाग्री की मदद से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं पनीर गुलाब जामुन बनाने की विधि-

पनीर गुलाब जामुन बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • खोया 300 ग्राम
  • पनीर 100 ग्राम
  • मैदा 50 ग्राम
  • चीनी 600 ग्राम
  • इलाइची 2- 3
  • घी फ्राई करने के लिए

अभी पढ़ें – Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: खाने के शौकीन भाई को भेंट करें ये स्वादिष्ट गिफ्ट, भाई-बहन के रिश्ते में आएगी मजबूती

पनीर गुलाब जामुन कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Gulab Jamun)

  • पनीर गुलाब जामुन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी और चीनी डा दें।
  • फिर आप इसको चीनी घुलने तक पका लें।
  • इसके बाद आप गैस को करीब 2-3 मिनट के लिए कम करके इसमें इलाइची पाउडर मिला दें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में मावा को डालकर हल्का सा गरम कर लें।
  • इसके बाद आप मावा और पनीर को एक साथ अच्छी तरह से सॉफ्ट होने तक मसल लें।
  • फिर आप इसमें मैदा डालकर एक चिकना मिक्चर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप मिक्चर की लोई बनाकर अच्छी तरह से चिकना कर लें।
  • फिर आप चाहें तो गुलाब जामुन में चिरौंजी और किशमिश के 1-1 दाने रख दें।
  • इसके बाद आप सारे गुलाब जामुन बनाकर तैयार कर लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गराम कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें गुलाब जामुन डालकर धीमा आंच पर भूरा होने तक तल लें।
  • फिर आप इनको निकालकर तैयार चाशनी में करीब 10 मिनट तक डुबोकर रखें।
  • अब आपके टेस्टी पनीर गुलाब जामुन बनकर तैयार चुके हैं।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ