Achar Mein Fafund Lagna: सर्दी हो या फिर गर्मी.. अचार हर घर में मिलेगा. नींबू और मिर्च का अचार को लगभग हर व्यंजन के साथ सर्व किया जाता है. बाकी अचार का खट्टा-मीठा स्वाद होने की वजह से इसे सही तरह से रखना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है. कई बार अचार ना सिर्फ खराब हो जाते हैं, बल्कि फफूंदी भी लग जाती है. कई बार स्वाद भी बिगड़ जाता है और अचार खाने लायक नहीं रहता. वहीं, अगर कुछ देसी तरीकों को अपनाया जाए तो अचार को सालों-साल तक स्टोर करके रखा जा सकता है. दादी-नानी के बताए ये आसान टिप्स आज भी उतने ही असरदार हैं. आप इन टिप्स को अपनाने के बाद ना सिर्फ नींबू बल्कि हर तरह के अचार को आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: रोज डे पर मिले फूलों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह रखें सहेजकर, सालोंसाल यादगार बनाने के जानें 5 तरीके
इन देसी तरीकों से स्टोर करें नींबू का खट्टा अचार
- कई बार अचार को स्टोर करने के लिए जरूरी है कि आप इसे बनाने के तरीके पर ध्यान दें और अचार डालने से पहले नींबू को अच्छी तरह से सुखाएं.
- अचार डालते वक्त आप कांच या चीनी के जार का इस्तेमाल करें. इसमें अचार बहुत ही आसानी से पक जाएगा और लंबे वक्त तक खराब भी नहीं होगा.
- नींबू के खट्टे अचार में सरसों का तेल डालकर इस्तेमाल करें. साथ ही, भरपूर मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें, क्योंकि ऐसा करने से अचार में नमी पैदा नहीं होती है.
- अचार को बनाते वक्त या बनाने के बाद धूप में लगातार रखें, क्योंकि धूप में रखने से यह बिल्कुल भी खराब नहीं होगा. आपको 15 दिनों तक लगभग 3 घंटे अचार धूप में रखना है.
- अचार को खराब होने से बचाने के लिए उसमें हींग और मेथी दाने का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से अचार में बैक्टीरिया नहीं पनपते और यह लंबे वक्त तक चलता है.
- फफूंदी लगने की वजह नमी है और कई बार अचार निकालने का तरीका खराब हो जाता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
- अचार को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें और जार को चेक करें कि इसका ढक्कन साफ है या नहीं, क्योंकि कई बार जार का ढक्कन ढीला होता है और हवा की वजह से खराब होने लगता है.
- अचार को हमेशा ठंडी जगह पर रखें. साथ ही, यह भी चेक करें कि इसके आसपास नमी तो नहीं है अगर ऐसा होगा तो अचार खराब हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान, पुलिस ऑफिसर ने बताया ये सेफ्टी टिप्स आपको रखेंगे सेफ
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
11 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
15 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
15 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
16 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
18 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
19 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
20 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
22 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines