दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान, पुलिस ऑफिसर ने बताया ये सेफ्टी टिप्स आपको रखेंगे सेफ

Delhi NCR Kidnapping: हमारी एक छोटी सी गलती हमारी जान के लिए खतरा बन सकती है. ऐसे में पुलिस ऑफिसर से जानिए किस तरह खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने एक वीडियो में पुलिस ऑफिसर ने बताया किन बेसिक बातों का ध्यान रखकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

Delhi kidnapping

खुद को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें.

Delhi NCR Kidnapping 2026: दिल्ली-एनसीआर से हालिया दिनों में कई चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि हर दिन दिल्ली से ही लगभग 70 से 80 लोग गायब हो रहे हैं. ऐसे में लोगों में किडनैपिंग को लेकर डर बैठने लगा है. इसी खबर पर बात करते हुए हरियाणा के पुलिस कांस्टेबल अमित यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल वर्दीवाला007 से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने और अपने परिवार को अपहरण या किसी दुर्घटना से बचाने के लिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ऑफिसर के बताए सेफ्टी टिप्स (Safety Tips) आपके भी बेहद काम आएंगे.

विज्ञापन

ऑफिसर ने बताया सेफ्टी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी बच्चा या बेटी घर से बाहर निकले या आप घर से बाहर कहीं दूर जा रहे हैं तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार के किसी सदस्य या दोस्त के साथ शेयर जरूर करें.
  • रात के अंधेरे में बाहर निकलने से बचें. अगर रात के समय कैब या टैक्सी बुक कर रहे हैं तो किसी ट्रस्टेड ऐप या वेबसाइट से ही टैक्सी बुक करें. इस कैब की नंबर प्लेट की फोटो खींचकर किसी परिचित तो जरूर भेजें.
  • कुछ एमरजैंसी हेल्पलाइन नंबरों को याद कर लें. पुलिस का नंबर 100 है, वुमेन हेल्पलाइन नंबर 1091 और 181,है, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 है और एंबुलेंस का नंबर 102 है. जब भी कोई खतरा महसूस हो तो इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है.
  • अगर आपको ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है या आपको डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत 100 नंबर पर या 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दें ताकि पुलिस तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच सके.

इन बातों का भी रखें ध्यान

विज्ञापन

किसी भी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट ना लें. अगर आप देररात सफर कर रहे हैं तो सार्वजनिक वाहन और भीड़भाड़ वाले रास्ते से जाना आमतौर पर सुरक्षित होता है. इसके अलावा, बच्चों को स्ट्रेंजर डेंजर के बारे में बताएं. उन्हें बताएं कि किसी अनजान से कुछ खाने का नहीं लेना है और किसी की बातों में आकर साथ कहीं नहीं निकलना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ