AC Water Benefits: गर्मी के मौसम में लगभग सभी के घरों में एयर कंडीशनर जरूर जलता है। ऐसा माना जाता है कि एसी हमारे नेचर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन बढ़ते तापमान से राहत दिलाने में मदद करता है। जिस समय लगातार देर तक एसी चलता है, तो उससे बहुत ज्यादा पानी निकलता है। अगर आप भी सभी के तरह इस पानी को फेंक देते हैं, तो आज से ये गलती करना छोड़ दें। इस पानी को इकट्ठा कर आप घर का बहुत सारा पानी बचा सकते हैं। इस पानी का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इससे आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
पौधों में डालने के लिए करें इस्तेमाल
एसी से निकलने वाला पानी साफ और डिस्टिल्ड वाटर जैसा होता है। इसमें मिनरल नहीं होते हैं और इस वजह से इसे पौधों में डालने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि ये बहुत पुराना या गंदा न हो।
साफ-सफाई के लिए करें इस्तेमाल
अगर आपके घर में एसी है, तो उससे निकलने वाले पानी को स्टोर कर सकते हैं। इसके बाद इस पानी का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही ये पानी टॉयलेट क्लीन करने के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ऐसा करने पर घर पर बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
स्टीम आयरन के लिए करें इस्तेमाल
कई लोग अपने घर पर स्टीम आयरन का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए वे बाहर से डिस्टिल्ड वाटर खरीदते हैं। वहीं अगर आप एसी के पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको डिस्टिल्ड वाटर अलग से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप एसी से निकले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एसी के पानी से करें गाड़ी की सफाई
एसी का पानी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पानी को इकट्ठा कर आप अपनी कार या बाइक की सफाई कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे कार के इंटीरियर्स को साफ करना सुरक्षित रहता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।