---विज्ञापन---

Mental Health: अरोमाथेरेपी से तनाव होगा दूर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हर कोई चाहता है कि वह तनाव से दूर रहे और दिमाग शांत बना रहे। इसके लिए वह घर को शांत, सुकून भरी और खुशनुमा बनाना चाहते हैं। ऐसे में आप अरोमाथेरेपी को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका फोकस बना रहेगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

आज की तनाव भरी जिंदगी में हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर एक शांत, सुकून भरी और खुशनुमा जगह हो। ऐसे में अगर घर में अच्छी खुशबू हो तो न सिर्फ हमारा मूड अच्छा होता है, बल्कि पूरे घर का माहौल भी पॉजिटिव और फ्रेश लगता है। यही कारण है कि आजकल अरोमाथेरेपी काफी पॉपुलर हो रही है। अरोमाथेरेपी का मतलब होता है खुशबू के जरिए मन और शरीर को आराम देना। अगर सही तरीके से और सही खुशबू के साथ इसे अपनाया जाए, तो यह हमें सुकून, एनर्जी और पॉजिटिव सोच को बढ़ावा दे सकती है। अब सवाल आता है कि कौन सी खुशबू किस कमरे और मूड के लिए सबसे अच्छी है?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?  

रोजमूर की डायरेक्टर रिद्धिमा कंसल कहती हैं कि हर इंसान की पसंद अलग होती है। आपको जो खुशबू सुकून दे, वही आपके लिए सही है। कोशिश करें कि हर कमरे की जरूरत के हिसाब से खुशबू चुनें। अरोमाथेरेपी से घर का वातावरण खुशबूदार रहता है। साथ ही आपका मन भी शांत और खुशनुमा बना रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 5 मिनट में ऐसे दूर होगा तनाव, ट्राई करें ये 3 तरीके

लिविंग रूम

लिविंग रूम वो जगह है जहां हम अपने मेहमानों से मिलते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं। यहां खुशबू फ्रेश और हल्की होनी चाहिए, ताकि सभी को अच्छा महसूस हो। नींबू की खुशबू ताजगी देती है और साफ-सुथरी जगह का एहसास कराती है। इसके साथ ही लेमनग्रास मन को शांत करता है और वातावरण को साफ रखता है। वहीं, संतरा एनर्जी और खुशी का एहसास देता है।

---खबर नीचे जारी है---

बेडरूम

बेडरूम हमारे आराम की जगह होती है। जहां दिन भर की थकान के बाद आराम करने जाते हैं। यहां ऐसी खुशबू होनी चाहिए जो मन को शांत करे और नींद को बेहतर बनाएं। लैवेंडर स्ट्रेस को कम करता है और गहरी नींद लाता है। वहीं, कैमोमाइल मन को हल्का करता है और दिमाग को आराम देता है।

किचन

खाना बनाने के दौरान कई तरह की गंध आती है। किचन में ऐसी खुशबू होनी चाहिए जो बदबू को हटाकर ताजगी बनाए रखे। इसके लिए आप पुदीना की खुशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बदबू को खत्म करता है और फ्रेश फील कराता है। इसके साथ ही आप टी ट्री ऑयल की खुशबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

बाथरूम

बाथरूम में अगर अच्छी खुशबू हो तो हर बार अंदर जाते समय ताजगी महसूस होती है। इसके लिए आप यूकेलिप्टस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सांसों को ठंडक देता है। वहीं, नीलगिरी और टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया को दूर रखते हैं।

स्टडी रूम या होम ऑफिस

जब हम पढ़ाई या काम कर रहे होते हैं, तब दिमाग का एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। यहां पर ऐसी खुशबू होनी चाहिए जो ध्यान लगाने में मदद करे। इसके लिए आप रोजमेरी की खुशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह याददाश्त बढ़ाता है और फोकस करने में मदद करता है। वहीं, पाइन मूड को हल्का और दिमाग को फ्रेश फील कराता है।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे करें खुशबू का इस्तेमाल?

इन सभी खुशबू को आप एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर में बूंद तेल डालकर कमरे को खुशबूदार बना सकते हैं। इसके अलावा खुशबू वाली मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम स्प्रे का पर्दों, तकियों, सोफे आदि पर हल्का छिड़काव करें या फिर पोटपुरी फूलों और तेल से बनी खुशबू की थाली कमरे में रखें।

ये भी पढ़ें- स्ट्रेस से भी बढ़ सकती हैं त्वचा की परेशानियां, जानें स्किन एक्सपर्ट की राय

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़े- ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज हैं ये 3 फूड, क्या कहते हैं हॉवर्ड के डॉक्टर?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 29, 2025 04:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola