गर्मियों में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना कितना सही, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

National Sunscreen Day: गर्मियों में धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है सनस्क्रीन, जो आपकी स्किन को धूप से बचाने के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई बीमारियों से भी दूर रखता है। एक्सपर्ट इसे डेली रुटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं।

National Sunscreen Day,
विज्ञापन

गर्मियों में धूप में बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। सूरज गर्मी और विटामिन डी प्रदान करता है, लेकिन फिर भी यह स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है सनस्क्रीन लगाना। यह गर्मियों के मौसम में आराम और स्किन को हल्का फिल कराता है। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है, जो समय से पहले बुढ़ापा, झुर्रियां और त्वचा कैंसर का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आईटीसी डर्माफिक में त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. अपर्णा संथानम कहती हैं कि सनस्क्रीन लगाना सिर्फ एक काम नहीं है। यह आपकी स्किन हेल्दी रखती है, आपकी त्वचा को सूरज के प्रकोप से बचाती है, आपकी स्किन की सुंदरता को बरकरार रखती है और स्किन से जुड़ी बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए आपको हर रोज सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर तब जब आप लंबे समय तक के लिए धूप में बाहर निकल रहे हों।

Advertisment

सनस्क्रीन कब लगाना सही?

डॉ. संथानम यह भी कहती हैं कि फुल लाइट टेक्नोलॉजी से लैस सनस्क्रीन चुनना जरूरी हो जाता है। यह सुविधा न केवल UVA और UVB किरणों से बचाती है, बल्कि हानिकारक इंफ्रारेड किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। वह आगे कहती हैं कि इस तकनीक का इस्तेमाल करके, यह प्रभावी रूप से टैनिंग, जिद्दी पिगमेंटेशन और सूरज के संपर्क में आने से होने वाली समय से पहले उम्र बढ़ने से लड़ता है।

कितनी देर पहले लगाए सनस्क्रीन?

ज्यादातर लोग पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं। अपने शरीर पर पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन का उपयोग करें। बाहर जाने से 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं ताकि यह आपकी त्वचा में पूरी तरह से अब्जॉर्ब हो जाए। कान, गर्दन, हाथों के पीछे और पैरों के ऊपरी हिस्से जैसे अक्सर छूट जाने वाले भागों को न भूलें। हर दो घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं या अगर आप स्विमिंग कर रहे हैं या पसीना आ रहा है तो ज्यादा बार लगाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ