Aam Ki Kadhi Recipe: कढ़ी एक ऐसी डिश है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती हैं। गर्मियों के मौसम में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। वैसे तो कढ़ी दही या फिर छाछ की बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं।

विज्ञापन

जी हां, आम की कढ़ी ये छाछ, दही और बेसन वाली कढ़ी से एकदम अलग होती हैं। वहीं, इसमें पकौड़े भी नहीं डाले जाते हैं, लेकिन इसका स्वाद बेहद लजीज होता हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं आम की कढ़ी।

विज्ञापन

आम की कढ़ी बनाने के लिए ये है जरूरी सामग्री

चार कच्चे आम कटे हुए, 2 बड़े चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच राई, 20 से 30 कड़ी पत्ता, दो से तीन साबुत लाल मिर्च, 8 से 10 साबुत काली मिर्च, एक कप कद्दूकस किया हुआ प्याज, 3/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसार, चीनी स्वाद अनुसार, एक कप नारियल का दूध, गार्निश करने के लिए अदरक,
गार्निश करने के लिए हरा धनिया

विज्ञापन

इस करह से बनाएं आम की कढ़ी (बनाने की विधि)

आम की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आम लेना हैं और उसको अच्छे से साफ करना है। इसके बाद आम को बड़े बर्तन में डालकर पका लें। इसके बाद इस मिश्रण को तैयार करने के लिए उसमें चार कप पानी डाल लें। इसके बाद इसमें धनिया, गरम मसाला, मिर्ची, हल्दी नमक और चीनी जाल लें और इन्हें अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन

इसके बाद एक कड़ाही लें और फिर उसमें तेल गर्म कर लें और जब तेल गरम हो जाएं, तो इसमें कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, राई और काली मिर्च डालकर इसे अच्छे से भून लें। इसके बाद जब यह अच्छे से भून जाएं तो समें प्याज डाल लें और इस भी भून लें।

इसके बाद एक कड़ाही में आम का मिश्रण डाल लें और उबाल आने के बाद 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाते रहें। इसके बाद इसमें नारियल का दूध डाल लें और इसे धीमी आंच पर पका लें (कम से कम इसे 2 मिनट तक पकाएं) इसके बाद आपकी आम की कढ़ी एकदम तैयार हैं। अब इसमें हरा धनिया और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर गार्निश कर लें और इसे आप अब सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ