मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे घोषित किए गए, जिसमें कांग्रेस ने बाज़ी मार ली. कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से मात दी. कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 66,575 वोट मिले, जबकि आशुतेष तिवारी के पाले में 60,741 वोट आए. हैरानी की बात ये है कि नरोत्तम मिश्रा के इलाके वाले पोलिंग बूथ पर भी बीजेपी हार गई. अब सवाल ये उठता है कि बीजेपी का गढ़ कही जाने वाली दतिया विधानसभा सीट उसके हाथ से कैसे फिसल गई. आइए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
ये भी पढ़ें: Datia Bypoll: दतिया सीट पर एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा, धनश्याम सिंह ने बीजेपी को दी पटखनी
क्या है हार की वजह?
- दतिया में बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह रही नरोत्तम मिश्रा को टिकट ना देना. बीजेपी ने ‘चेहरा बदलो’ की नीति अपनाते हुए आशुतोष तिवारी को टिकट दिया, जिससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को काफी ठेंस पहुंची थी.
- नाराज़गी यहां तक थी कि नरोत्तम मिश्रा के कई समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा तक देने का ऐलान कर दिया था. नरोत्तम मिश्रा बार-बार ये कहते नज़र आए कि उन्हें पार्टी आलाकमान से कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन वो भी टिकट ना मिलने का दुख नहीं छिपा पाए और एक बार मंच पर भावुक हो गए.
- नरोत्तम मिश्रा ने मंच पर भीगी आंखों से कहा था कि वो घर-घर जाकर आशुतोष तिवारी के लिए वोट मांगेंगे, उनके शब्द कुछ और थे और आंखें कुछ और बयां कर रही थी. नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं ने उनके समर्थकों को और भी आहत कर दिया. शायद इसी का असर उपचुनाव के नतीजों में भी दिखा.
- इस पूरे चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह और नरोत्तम मिश्रा की दोस्ती ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं. ये मुद्दा सबसे ज्यादा राजेंद्र भारती ने उठाया, जिन्हें हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी से निकाला है. ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि कांग्रेस की जीत की एक ये भी वजह हो सकती है.
- नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जो प्रदर्शन हुए, उससे बीजेपी की इमेज को काफी ठेंस पहुंची है. युवा वर्ग में पार्टी को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला. शायद दतिया उपचुनाव में बीजेपी को इसी का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
15 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
17 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
18 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
20 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines