Bypoll Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते, मांजलपुर में BJP के सतीश पटेल को जीते, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने मारी बाजी

देश में आज 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बिहार की बांकीपुर सीट जनसुराज, मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस, और गुजरात की मंजलपुर सीट बीजेपी के नाम रही.

Prashant Kishor Ghanshyam Singh Satish Patel

Prashant Kishor Ghanshyam Singh Satish Patel (Photo-X)

Upchunav Resul 2026 Live Updates: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. मतगणना सुबह शुरू हो हुई, लेकिन ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला. बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को मात दे दी है. वहीं दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार धनश्याम सिंह ने आषुतोष तिवारी को हरा दिया. इधर गुजरात में BJP उम्मीदवार सतीश पटेल ने मंजलपुर सीट पर कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया में कांग्रेस की जीत

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के धनश्याम सिंह ने बीजेपी के आषुतोष तिवारी को 6016 वोटों के अंतर से हरा दिया.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत

बांकीपुर में 32 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर जीत गए हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे

बांकीपुर में 28 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 59213 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 39794 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 13260 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आगे

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 12 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और कांग्रेस उम्मीदवार 11054 वोटों से आगे हैं. BJP को कुल 50623 , कांग्रेस को 45810 और आजाद समाज पार्टी को 20388 वोट मिल चुके हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 16887 वोटों से आगे

बांकीपुर में 27 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 55780 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 38893 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 12461 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर के नतीजों से पहले पीके का सीएम सम्राट पर निशाना

प्रशांत किशोर ने बढ़ता बनाने के बाद पहली बार मीडिया को बयान देते हुए कहा, 'बिहार की जनता ने केंद्र सरकार को बड़ा संदेश दिया है, जो राज्य का विकास कर सके उसे ही सीएम बनाएं. किसी अपराधी या किसी गलत चाल-चरित्र और चेहरा वाले शख्स को लीडरशिप न दें. पीएम मोदी और अमित शाह के लिए ये जरूरी है कि जितनी चिंता वो गुजरात की करते हैं, उतनी बिहार की भी करें, ताकि बिहार के बच्चों को पलायन न करना पड़े.'

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 14953 वोटों से आगे

बांकीपुर में 25 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 50976 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 36023 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 11515 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आगे

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 12 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और कांग्रेस उम्मीदवार 12607 वोटों से आगे हैं. BJP को कुल 58417, कांग्रेस को 45810 और आजाद समाज पार्टी को 17489 वोट मिल चुके हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे

बांकीपुर में 24 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 48434 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 34566 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 11197 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 13000+ वोटों से आगे

बांकीपुर में 23 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 46377 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 33108 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 10925 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 12000+ वोटों से आगे

बांकीपुर में 22 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 44525 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 31716 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 10562 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा के सतीश पटेल जीते

गुजरात के वडोदरा की हाई-प्रोफाइल मांझलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना अजेय किला बरकरार रखते हुए एक बार फिर भव्य जीत दर्ज की है. महज 37 प्रतिशत मतदान के बावजूद, 19 राउंड की मतगणना में बीजेपी के सतीष पटेल ने पहले दौर से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में 30499 वोटों की विशाल लीड से शानदार जीत हासिल की।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भीखा रबारी को 24585 वोट ही मिल सके. जीत के बाद सतीष पटेल ने कहा कि जनता ने पूर्व विधायक दिवंगत योगेश काका की तरह ही उन पर भी पूरा विश्वास जताया है. दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी भीखा रबारी ने आचार संहिता के उल्लंघन और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया. बीजेपी के लिए एक बार पाटीदार फैक्टर विजयी साबित हुआ है. पाटीदार चेहरे सतीष पटेल ने कम वोटिंग के बावजूद मांझलपुर में भगवा परचम लहरा दिया.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आगे

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और कांग्रेस उम्मीदवार 5351 वोटों से आगे हैं. 10 राउंड के बाद BJP को कुल 39396, कांग्रेस को 50309 और आजाद समाज पार्टी को 13269 वोट मिल चुके हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 11000 वोटों से आगे

बांकीपुर में 20 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 28548 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 10035 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत की ओर अग्रसर

बांकीपुर में 18 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्हें 35713 वोट मिल चुके हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 25277 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 9316 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में भाजपा बंपर बढ़त की ओर अग्रसर

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 17वें राउंड की काउंटिंग समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर हो गई है. 17वें दौर की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल 49791 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में 15 राउंड की काउंटिंग पूरी

बांकीपुर में 15 राउंड की काउंटिंग के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 8202 वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्हें 29752 वोट मिल चुके हैं. वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 21550 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और RJD की रेखा गुप्ता 6755 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में 13वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर में 13वें राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. वे 7119 वोटों की लीड लिए हुए हैं. बीजेपी अपनी ही सीट गंवाती नजर आ रही है. 12वें राउंड में पीके 6646 वोटों से आगे चल रहे थे. 13वें राउंड मं बीजेपी के नीरज सिन्हा 17110 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता को अबतक 4850 वोट मिले हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में 7 रांउड की काउंटिंग पूरी

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और कांग्रेस की बढ़त बरकरार है. 7वें राउंड में BJP को 4071, कांग्रेस को 5580 और आजाद समाज पार्टी को 660 वोट मिले. वहीं सातवें राउंड के बाद कुल BJP वोट 28141, कुल कांग्रेस वोट 31436 और कुल आजाद समाज पार्टी वोट 10451 हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल की बढ़त बरकरार

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्र उर्फ सतीश पटेल लगातार आगे चल रहे हैं. 11 राउंड की काउंटिंग में भाजपा उम्मीदवार 17198 वोटों से आगे हैं. सतीश पटेल को 2779 और कांग्रेस के भीखा रबारी को 1029 वोट मिले हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की बढ़त बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में छठवें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने 1806 मतों की लीड बना ली है. इस राउंड में भाजपा को 3311, कांग्रेस को 4809 और आजाद समाज पार्टी को 914 वोट मिले हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में 8 राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में 8 राउंड की काउंटिग हो चुकी है और जनसुराज के प्रशांत किशोर 4752 वोट से आगे हैं. प्रशांत किशोर के अब तक 15637 वोट हैं, वहीं भाजपा के 10885 और RJD के 2506 वोट हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में 6 राउंड की काउंटिंग पूरी

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें प्रशांत किशोर 3647 वोटों से आगे चल रहे हैं. प्रशांत को अब तक 11603 वोट मिल चुके हैं, वहीं भाजपा को 7956 वोट मिले.

Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में 7 राउंड की काउंटिंग में भाजपा आगे

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार हैं भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्र उर्फ सतीश पटेल लगातार आगे चल रहे हैं ​सातवें राउंड के अंत में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 2063 वोट और ​भीखा रबारी (कांग्रेस) को 1098 वोट मिले.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी

बिहार के बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड के रिजल्ट में जनसुराज के प्रशांत किशोर को 6269 वोट मिले वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा को 5124 वोट मिले. RJD की रेखा गुप्ता के 884 वोट हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की लीड बरकरार

बिहार के बांकीपुर में दूसरे राउंड की मतगणना के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के 2534 वोट हैं. जबकि राजद की रेखा गुप्ता के 2 राउंड में 664वोट हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया में भाजपा से आगे निकले कांग्रेस उम्मीदवार

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में तीसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस आगे है. भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 4262 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 4998 वोट मिले हैं. आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 1344 वोट मिले हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में बीजेपी के सतीश पटेल 3519 वोटों से आगे

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना के दूसरे राउंड की गिनती हो गई है. दूसरे राउंड में बीजेपी के सतीश पटेल को 3109 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के खाते में 1230 वोट आए. वहीं, 110 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) पर क्लिक किया है.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर में दूसरे राउंड की मतगणना जारी है और दूसरे के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर को 3790 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी के 2634 वोट हैं. जनसुराज के प्रशांत किशोर 1156 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा 1363 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता के 2 राउंड में 505 वोट हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मध्य प्रदेश के दतिया में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं. पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे है. मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं. 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए है. काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: गुजरात की मांजलपुर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना

गुजरात की मांजलपुर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना जारी है और दूसरे राउंड में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. भाजपा के प्रत्याशी सत्येंद्र पटेल 3519 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मध्य प्रदेश की दतिया सीट से पहला रुझान आया

मध्य प्रदेश की दतिया सीट से शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4551 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3367 वोट मिले.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर को बढ़त

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई. मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया 31 राउंड में संपन्न होगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है और प्रत्येक राउंड के बाद रुझान एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे. बैलेट पेपर के पहले रुझान में प्रशांत किशोर को करीब 2220 वोट मिले है. बीजेपी के प्रत्याशी को 1423 वोट मिले हैं. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 501 वोट मिले हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: मांजलपुर में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी और कांटे की टक्कर होगी. भाजपा विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव में यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ. भाजपा ने इस सीट से सतीश पटेल को और कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को चुनावी रण में उतारा है.

Bypoll Results LIVE Updates: दतिया में भाजपा संगठन और रणनीति की अग्निपरीक्षा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां से भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी रण में उतारा है. हालांकि इस सीट से नरोत्तम मिश्रा चुनाव टिकट के दावेदार थे और उन्होंने नामांकन पत्र भी ले लिया था, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भाजपा हाईकमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ऐसे में दतिया उपचुनाव के नतीजे भाजपा संगठन और रणनीति की अग्निपरीक्षा है.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हुई

बिहार के बांकीपुर उपनुनाव की मतगणना के तहत वोटों की गिनती जारी है. सुबह 8 से काउंटिंग शुरू हुई और साढ़े 8 बजे तक पोस्टल बैलेट गिने गए और अब ईवीएम वोटों की गणना जारी है. पटना के एएन कॉलेज में काउटिंग में चल रही है, जिसके बाहर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े हैं.  

Bypoll Results LIVE Updates: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की साख दांव पर लगी

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. यह सीट नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन नबीन ने राज्यसभा सांसद और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दिया था. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा पर दांव खेला हुआ है. लेकिन प्रशांत किशोर इस सीट पर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर चुनाव जीत सकते हैं.

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर साल 2010 से ही वोट प्रतिशत में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन भाजपा चुनाव जीतती रही. इस बार प्रशांत किशोर पार्टी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बांकीपुर में सवर्ण वोट बैंक है, जिसमें कायस्थ समाज प्रभावशाली है. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, जबकि प्रशांत किशोर ब्राह्मण समाज से आते हैं. फिर भी प्रशांत किशोर के चुनाव जीतने के चांस ज्यादा हैं और एग्जिट पोल के नतीजे भी उन्हीं के पक्ष में गए हैं.

Bypoll Results LIVE Updates: बांकीपुर-मांजलपुर और दतिया में उपचुनाव मतगणना शुरू

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. मतगणना शुरू हो गई है. 30 जुलाई को बांकीपुर सीट पर सबसे कम 34.30 प्रतिशत, मांजलपुर सीट पर 37.50 प्रतिशत और दतिया सीट पर सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ