स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी आई है. एसएससी ने CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लंबे समय से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे थे, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
एसएससी के इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और JHAA के पदों पर की जाएगी.
कितने पदों पर हुआ है चयन?
एसएससी की ओर से सीएचएसएल भर्ती के जरिए कुल 3,522 पदों पर बहाली निकाली गई थी, जिसके मुकाबले 3,512 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित पदों का ब्योरा इस प्रकार है:
इन 5 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार अपना सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट बिना किसी परेशानी के नीचे दिए गए 5 स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ऊपर दिख रहे ‘Result’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब SSC CHSL Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक खोलते ही रिजल्ट की मेरिट लिस्ट पीडीएफ (PDF) फाइल में स्क्रीन पर आ जाएगी.
- अपना नाम और रोल नंबर सर्च करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी सुरक्षित रख लें.
इस डायरेक्ट लिंंक पर अपना रिजल्ट चेक करें
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/Results/List_07102026.pdf
रिजल्ट पीडीएफ में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद सभी सफल उम्मीदवार फाइल में अपनी बेसिक डिटेल्स का मिलान जरूर कर लें:
- अपना रोल नंबर
- अपना नाम
- माता-पिता का नाम
- कैटेगरी और मिली हुई रैंक
जिन 3512 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई! अब जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग लेटर से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी. इसलिए समय-समय पर अपनी ईमेल आईडी और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.