Punjab: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने सफ़ाई सेवकों और सीवरमैन यूनियनों को उनकी जायज मांगों के हल का दिया भरोसा
Edited By Siddharth Sharma

इंदरबीर सिंह निज्जर
Edited By Siddharth Sharma

इंदरबीर सिंह निज्जर
चंडीगढ़: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि राज्य के सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री के साथ विचारा जाएगा और इन समस्याओं का उपयुक्त हल निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों की जायज माँगों की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है। इसी वचनबद्धता के अंतर्गत आज स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन और नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज की मौजूदगी में सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की यूनियनों के साथ उनकी जायज माँगों के हल के लिए मीटिंग की।
मीटिंग के दौरान यूनियनों की तरफ से रखी गई प्रमुख मांगों में पंजाब के समूह सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों को उम्र सीमा में छूट देकर रेगुलर करना, समूह सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों को आउटसोर्सिंग की बजाय रेगुलर आधार पर भर्ती करना, सीवरमैनों का वेतन स्केल तकनीकी पोस्ट के बराबर करना क्योंकि सीवरमैनों का काम तकनीकी किस्म का है, शामिल हैं।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की सेवा के दौरान मौत हो जाती है उनके वारिसों को बिना किसी शर्त के तरस के आधार पर नियुक्ति दी जाये। इसके इलावा यूनियनों की तरफ से सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों के सेहत बीमे की माँग भी उठाई गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: