Panna Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में पन्ना, बुध ग्रह का रत्न माना गया है. रत्न शास्त्र के अनुसार, इसे धारण करने से करियर, व्यापार, संचार, लेखन-पठन में मजबूती आती हैं. बुद्धि का विकास तेज होता है. वाणी में विनम्रता और मिठास बढ़ती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन के अनुसार, यह एक नायाब रत्न है. इसके साथ इसके विरोधी रत्नों को पहनने से बचना चाहिए. क्योंकि, इससे पन्ना की ऊर्जा के साथ उन रत्नों की ऊर्जा का टकराव होता है, जिससे जीवन में उथल-पुथल मच सकती है. आइए जानते हैं, इस रत्न के साथ किन 3 विशेष रत्नों को धारण करने से हर हाल में बचना चाहिए?
मोती (Pearl)
मोती को चंद्रमा रत्न माना जाता है. इसे पन्ना के साथ पहनने से मना किया जाता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह, चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं. मान्यता है कि इन दोनों को साथ पहनने से निर्णय लेने में भ्रम होता है, जीवन में अनावश्यक तनाव बढ़ता है, जो कभी-कभी डिप्रेशन जैसा गंभीर रूप ले सकता है.
यह भी पढ़ें: Smart Gadget vs Diary: इन 4 राशियों को स्मार्ट गैजेट से ज्यादा ‘पुरानी डायरियां’ हैं पसंद, इनमें कहीं आप भी तो नहीं
मूंगा (Red Coral)
ज्योतिष में मूंगा या कोरल मंगल ग्रह का रत्न है. मंगल एक उग्र ग्रह हैं, जबकि बुध एक शांत ग्रह हैं. स्वभाव में ये दोनों एक-दूसरे के विरोधी ग्रह हैं. इसलिए पन्ना के साथ मूंगा धारण करने से माना किया जाता है. मान्यता है कि यह वाणी में गुस्सा और कड़वाहट को बढ़ा सकता है. जीवन में दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Rudraksh Bracelet Benefits: क्यों ट्रेंड में है रुद्राक्ष ब्रेसलेट, क्या सच में ‘एंग्जायटी’ होती है दूर, जानें
पुखराज (Yellow Sapphire)
रत्न शास्त्र के अनुसार, पन्ना और पुखराज का एकसाथ संयोजन शुभ नहीं होता है. यह व्यक्ति की थिंकिंग प्रोसेस को डिस्टर्ब करता है. इससे निर्णय गलत हो सकते हैं, जिसका परिणाम करियर-कारोबार में धन-हानि और जीवन में झगड़े के रूप में दिख सकते हैं. आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में गुरु और बुध के बीच भी शत्रु भाव माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 mins agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
48 mins agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
1 hr agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 hr agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines