Gaal Pe Massa: मर्द के गाल पर मस्सा, दाएं या बाएं, किस ओर है अच्छा; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

Gaal Pe Massa: सामुद्रिक शास्त्र में गाल के मस्से को स्वभाव और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता के अनुसार, पुरुषों के दाएं और बाएं गाल का मस्सा अलग संकेत देता है. आइए जानते हैं, किस गाल का मस्सा माना जाता है ज्यादा शुभ?

Gaal-Pe-Mass

पुरुषों के गाल पर मस्सा भाग्य से जुड़ा संकेत माना जाता है. (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Gaal Pe Massa: क्या आप जानते हैं कि आपके गाल पर मौजूद वो छोटा सा मस्सा आपके बारे में बहुत कुछ बोलता है? जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद हर निशान, तिल या मस्सा आपके भाग्य और स्वभाव की बात बताता है. खासकर पुरुषों के गालों पर मौजूद मस्सा सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि जीवन के कई राज भी खोलता है. लेकलीं सवाल ये उठता है कि मस्सा के लिए गाल का आखिर कौन-सा साइड ज्यादा लकी है- दायां या बायां? क्या दाहिने गाल का मस्सा आपको मालामाल कर देगा? या, बाएं गाल का मस्सा आपको कलाकार बना देगा? आइए जानते हैं, मर्दों की गाल पर मस्सा होने से जुड़ा सामुद्रिक शास्त्र का राज.

विज्ञापन

दाहिने गाल का मस्सा

अगर किसी पुरुष के दाहिने गाल पर मस्सा है, तो समझो आपकी किस्मत के ताले खुलने वाले हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे लोग जिंदगी में अपार धन और समृद्धि कमाते हैं. वे स्वभाव से होशियार और समझदार होते हैं. उनका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल रहता है और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं. दाहिने गाल पर मस्सा होना यश, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का भी संकेत है. ऐसे लोग करियर में ऊंची सफलता हासिल करते हैं और समाज में उनका डंका बजता है. तो अगर आपके दाहिने गाल पर मस्सा है, तो आप लकी हैं. समझ जाओ, आपके लिए कुछ बड़ा होने वाला है.

विज्ञापन

बाएं गाल का मस्सा

अब बात करते हैं बाएं गाल के मस्से की. अगर किसी पुरुष के बाएं गाल पर मस्सा है, तो वह स्वभाव से बहुत सौम्य, भावुक और संवेदनशील होता है. ऐसे लोग कला और रचनात्मकता के धनी होते हैं. उनके अंदर एक अलग तरह की कलात्मक टैलेंट होती है. वे दिल के बहुत साफ और अपनों से भरपूर प्यार करने वाले होते हैं. हालांकि, बाएं गाल पर मस्सा होने का मतलब यह भी है कि जीवन में उन्हें थोड़ा ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है. लेकिन, सफलता उनके कदम चूमती है, परंतु उसके लिए उन्हें अधिक मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है.

विज्ञापन

क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाहिना गाल पुरुषों के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाएं गाल वाले लोग कम भाग्यशाली हैं. बाएं गाल पर मस्सा रचनात्मकता, कला और संवेदनशीलता का प्रतीक है. वहीं दाहिने गाल पर मस्सा धन, यश और नेतृत्व का संकेत है. दोनों ही अपनी जगह खास हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ