Budh Gochar Rashifal: शुक्रवार 24 अक्टूबर, 2025 को दोपहर में 12:39 PM बजे, बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह बुध का यह राशि परिवर्तन सामान्य नहीं बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली है। मंगल ऊर्जा, कर्म और साहस का प्रतिनिधि है, वहीं बुध बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह किसी विशेष स्थिति में मिलते हैं, तो व्यवसाय, निर्णय क्षमता, आर्थिक वृद्धि और मानसिक स्पष्टता में विशेष परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों पर यह विशेष रूप से सकारात्मक और शुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
कर्क राशि
बुध का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए सृजनात्मकता और प्रेम जीवन में नयापन लाएगा। पुराने रिश्तों में सुधार होगा और दांपत्य जीवन में संवाद बेहतर होगा। आर्थिक रूप से, अटके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं और निवेश में लाभ होने की संभावना है। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़े हैं तो सफलता के द्वार खुल सकते हैं। इस समय बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय दीर्घकालिक लाभ देंगे।
कन्या राशि
बुध कन्या राशि के राशि का स्वामी ग्रह हैं और वृश्चिक में इसका प्रवेश साहस और निर्णय शक्ति को बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा, और आप नेतृत्व भूमिका में उभर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा, खासकर यदि आप रियल एस्टेट, टेक या एजुकेशन क्षेत्र में हैं। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। संचार से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है।
धनु राशि
बुध का गोचर धनु राशि के लिए ध्यान, आत्ममंथन और मानसिक स्पष्टता का समय लाएगा। आपको अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने और बेहतर दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से कोई गुप्त या अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। निवेश या इंश्योरेंस जैसी योजनाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.