India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच बैजबॉल क्रिकेट काफी चर्चा में है। इस शब्द की शुरुआत इंग्लैंड के डिशनरी से ही हुई है। इंग्लैंड एसेज क्रिकेट की तरह भारत के खिलाफ भी बैजबॉल अंदाज में क्रिकेट खेलना चाहता था। शुरुआती दोनों मुकाबले इंग्लैंड ने कुछ बैजबॉल अंदाज में ही खेला है। इस अंदाज में खेलने के कारण इंग्लैंड को इसका भुगतान भी करना पड़ रहा है। इंग्लैंड ने जैसे-तैसे करके हैदराबाद टेस्ट मैच तो जीत लिया, लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में बैजबॉल का भुगतान करना पड़ गया। पहले तो इंग्लैंड को लग रहा था कि वह भारत के खिलाफ भी यह अंदाज अपना कर अच्छा कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- क्या Ranji Trophy हो जाएगा बंद? भड़का पूर्व क्रिकेटर BCCI से कर दी बड़ी मांग
बैजबॉल का आइडिया हुआ फ्लॉप
अब जब विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड की हार हुई है, तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बैजबॉल क्रिकेट का आईडिया देने वाले खिलाड़ी पर भड़क उठे हैं। पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट को बैजबॉल क्रिकेट की तरह खेलने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई है। बता दें कि भारत के स्पिन अटैक के खिलाफ भी बैजबॉल अंदाज में खेलने के लिए जो रूट ने ही जोड़ दिया और सभी खिलाड़ियों को प्रेरित भी किया। एसेज क्रिकेट में बैजबॉल का तरीका एक हद तक सही भी हो सकती है, क्योंकि वहां की कंडीशन अलग है। वह मैदान तेज गेंदबाजों के लिए होता है, लेकिन भारत के मैदान पर बैजबॉल का आइडिया फ्लॉप साबित हुआ है। इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जो रूट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024 IND vs AUS Final: उदय-मुशीर की जोड़ी का दिखेगा कमाल, भारत जीतेगा 6वां खिताब!
‘रूट ने बिना बैजबॉल 10 हजार टेस्ट रन बनाए’
माइकल वॉन ने कहा कि जो रूट को उसी अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जिस अंदाज में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाया है। रूट को तरीका बदलने की कोई जरूरत नहीं है। वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे मजबूत बल्लेबाज हैं, इसी कारण से उनका प्रदर्शन भारत के खिलाफ काफी शानदार रहा है, लेकिन भारत के खिलाफ मैचों में रूट रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश कर रहे हैं। वह आमतौर पर ऐसे नहीं खेलता है, वह बहुत संभलकर पारी को आराम से आगे बढ़ाता है, लेकिन भारत के खिलाफ वह काफी जल्दी में दिख रहा है। इसी कारण से वह अभी तक कुछ खास नहीं कर सका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘विराट कोहली को खेलते देखना भाग्यशाली’ स्टार बल्लेबाज का मुरीद हुआ इंग्लिश खिलाड़ी
क्या रूट मानेंगे पूर्व कप्तान की सलाह
माइकल वॉन ने कहा कि जो रूट को अपना अंदाज भूलना नहीं चाहिए। मुझे हैरानी होती है कि जिस खिलाड़ी ने 10 हजार टेस्ट रन बना लिया हो, वह अपने खेलने के अंदाज में परिवर्तन कर रहा है। रूट का यह फैसला सरासर गलत है। उन्हें मैदान पर टिके रहकर जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। फिलहाल यह सीरीज बराबरी पर है। भारत और इंग्लैंड दोनों एक-एक मैच अपने नाम कर चुका है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि जो रूट माइकल वॉन की सलाह मानते हुए अपने पुराने अंदाज में खेलते हैं या फिर राजकोट टेस्ट में भी बैजबॉल अंदाज में खेलते दिखेंगे।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
13 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
14 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
14 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
15 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines