IND vs ENG: जो रूट ने स्पिन गेंदबाजी के बीच अचानक डाली बाउंसर, हैरान रह गए श्रेयस अय्यर

Joe Root Bouncer to Iyer: इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट ने स्पिन गेंदबाजी करते हुए अचानक बाउंसर डाल दी है। इससे श्रेयस अय्यर पूरी तरह से हैरान रह गए।

India vs England Spin Bowler Joe Root Bouncer to Shreyas Iyer

Joe Root Bouncer to Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम अभी तक मजबूत स्थिति में दिख रही है। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा वाकया घटित हुआ है कि सभी हैरान रह गए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने हैदराबाद टेस्ट मैच में भी विकेट झटके थे और भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। अब दूसरे टेस्ट में भी अपनी गेंदबाजी के कारण रूट चर्चा में आ गए हैं। रूट ने इस मैच में स्पिन के बीच एक बाउंसर डाल दिया है।

https://twitter.com/cric_xprt001/status/1753326523585843540

123 की रफ्तार से डाली गेंद

जब भारतीय टीम 118 रन पर 2 विकेट गवाकर बल्लेबाजी कर रही थी। इसी दौरान 38वें ओवर में गेंदबाजी के लिए जो रूट आए। स्ट्राइक पर अय्यर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इस कड़ी में ओवर की दूसरी गेंद जो रूट ने अय्यर को बाउंसर डाली। अय्यर स्पिन खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन रूट ने ओवर की दूसरी गेंद 123kmh की रफ्तार से बाउंसर डाल दी। इससे श्रेयस अय्यर पूरी तरह से दंग रह गए। इस गेंद को देख अय्यर रूट की ओर देखने लगे।

हार्टले ने किया अय्यर को आउट

अय्यर इस दौरान तो बच गए, लेकिन बाद में इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम हार्टले ने अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 59 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऐसे में खिलाड़ी एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी से चूक गए हैं। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाज ने 35 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाज ने 13 रनों की पारी खेली थी। अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी अय्यर सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ