Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 27 January 2023: पिछले कई महीने से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आज लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना में 76 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट तो चांदी की कीमत में 456 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना 57062 रुपये प्रति 10 के स्तर पर आ गया जबकि चांदी 68350 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में गिरावट तो चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 76 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी 456 रुपये प्रति किलो की दर से उछल गई है। इसके बाद आज सोना गिरकर 57062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। वहीं चांदी चढ़कर 68350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (27 January) सोना (Gold Price Update) 76 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 57062 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 184 रुपये सस्ता होकर 57138 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 456 रुपये की तेजी के साथ 68350 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 243 रुपये की गिरावट के साथ 67894 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि गुरुवार को 26 जनवरी को गणतंत्र की छुट्टी की वजह बाजार बंद था।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना सस्ता होकर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी में बढ़त देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 275 रुपये की दर से चढ़कर होकर 56,685 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 31 रुपये की उछाल के साथ 68,645 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 224 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 24 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12033 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट सोना गिरकर 57062 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 56834 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 52269 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42797 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33381 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोन 5.28 डॉलर की गिरावटच के साथ 1,925.34 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.18 डॉलर की नरमी के साथ 23.74 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 72600
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 72600
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53450, 24ct Gold : Rs. 58310, Silver Price : Rs. 74600
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 74600
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57320, Silver Price : Rs. 74600
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57320, Silver Price : Rs. 74600
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57320, Silver Price : Rs. 72600
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57320, Silver Price : Rs. 72600
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 72600
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 74600
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53430, 24ct Gold : 56100, Silver Price : Rs. 74,600
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53430, 24ct Gold : 56100, Silver Price : Rs. 74,600
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57320, Silver Price : Rs. 72600
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57420, Silver Price : Rs. 72600
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।