BP और Diabetes की छोड़ना चाहते हैं दवाई? Acharya Manish ने बताया ये अचूक उपाय

Health Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. साथ ही बस दिनभर दवाइयों के सहारे ही रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि बीपी और डायबिटीज की दवाइयों से छुटकारा मिले, तो आइए जानते हैं आचार्य मनीष से कि किस एक चीज के सेवन से आप इन दोनों बीमारियों से राहत पा सकते हैं.

bp and sugar

शुगर और BP को कहें अलविदा. Image Source Freepik

विज्ञापन

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो आज के समय में बीपी (Blood Pressure) और शुगर (Diabetes) से जूझ रहे हैं. ये दोनों बीमारियां हर दूसरे व्यक्ति को अपना शिकार बना रही हैं, जिसके चलते लोग परेशान रहते हैं और दवाइयों के सहारे अपनी जिंदगी चला रहे हैं. बीपी और शुगर सेहत को भी पूरी तरह से खराब कर देती हैं. इन दवाइयों (Medicines) का डोज इतना होता है कि व्यक्ति की सेहत पर इसका काफी असर नजर आता है. अगर आप भी इन दोनों बीमारियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट आचार्य मनीष के मुताबिक आपको किस एक चीज का सेवन जरूर करना चाहिए जिससे आप इन दोनों बीमारियों से भविष्य में राहत पा सकते हैं.

घी का करें सेवन

एक्सपर्ट आचार्य मनीष का मानना है कि अगर आपको बीपी और शुगर की गोलियों को छोड़ना है, तो इसके लिए आपको 2–3 चीजों से परहेज करना होगा. जो भी चीजें जानवर से आ रही हैं जैसे दूध (Milk), दही (Curd) और पनीर (Paneer) इनका सेवन बंद कर दें. साथ ही नॉन वेज (Non-Veg) का सेवन भी पूरी तरह से बंद कर दें.

Advertisment

आचार्य मनीष कहते हैं कि आप घी (Ghee) जरूर खा सकते हैं, लेकिन घी सिर्फ देसी गाय का देसी घी होना चाहिए कोई और घी बिल्कुल न खाएं.

साथ ही एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि घी को कभी भी गरम न करें. हमेशा घी को रोटी के ऊपर लगाकर, सब्जियों के ऊपर डालकर या फिर दाल में ऊपर से डालकर सेवन करें. आचार्य मनीष कहते हैं कि इस उपाय को अपनाने से आपकी बीपी और शुगर की गोलियां धीरे-धीरे बंद हो सकती हैं और आप एक स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

घी के फायदे

देसी घी का सेवन शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बीपी और डायबिटीज से परेशान हैं. घी में मौजूद प्राकृतिक वसा हार्मोनल संतुलन (Balance Hormones) को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहते हैं. यह शरीर की ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है और दिल की सेहत को भी सुधारता है. साथ ही, घी पाचन तंत्र को मजबूत करता है और सूजन को कम करने में सहायक होता है. देसी घी का नियमित और सही तरीके से सेवन आपके शरीर को अंदर से पोषण प्रदान करता है, जिससे दवाइयों पर निर्भरता कम होती है और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ