'भारत डिजिटल और टेक्नोलॉजी में वैश्विक नेता', ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने की तारीफ
Written By News24 हिंदी

Credit- News24GFX
Written By News24 हिंदी

Credit- News24GFX
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE News Update: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज Y पूरन कुमार का पोस्टमार्टम हुआ और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. वहीं आज सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. उन्होंने सोनम की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है.
दूसरी ओर, आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को 2 मुफ्त LPG सिलेंडर दिया. इधर, सुप्रीम कोर्ट में अल्पसंख्यक संस्थानों में भी TET की अनिवार्यता से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
रोहतास के चेनारी सीट से विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को चिराग पासवान की पार्टी से चुनावी सिंबल मिला। मुरारी प्रसाद गौतम वर्तमान में चेनारी विधानसभा के विधायक हैं, जिन्होंने पहले कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे, लेकिन बाद में कांग्रेस से बागी हो गए। बीजेपी से सिंबल मिलने वाला था, पर मिल लोजपा का गया।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मधुबनी से माधव आनंद को उम्मीदवार बनाया है समस्तीपुर से प्रशांत कुमार पंकज कुमार बनाया है जबकि सासाराम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी श्रीमती स्नेह लता चुनाव लड़ेंगे जबकि दिनारा से आलोक कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में उन्होंने कहा कि हमारे पास अविश्वसनीय रूप से पूरक शक्तियां हैं। ऑस्ट्रेलिया स्वच्छ ऊर्जा नवाचार, अनुसंधान एवं विकास और शिक्षा में गहरी विशेषज्ञता लेकर आया है। भारत डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में एक वैश्विक नेता है और यह एक महाशक्ति है। ऑस्ट्रेलिया भारत की तकनीकी उपलब्धियों का बहुत सम्मान करता है। आपने चांद पर रॉकेट भेजा है, चंद्रयान मिशन को चांद की सतह पर उतारा है, देखिए भारत कई मायनों में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
दिवाली और छठ को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट पर बैन लग गया है। दिल्ली के पांचों रेलवे स्टेशन पर 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और गाजियबाद रेलवे स्टेशन पर 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।
केरल के आईटी प्रोफेशनल आनंदु अजि द्वारा आरएसएस पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाकर आत्महत्या करने के संदर्भ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह से आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
राजस्थान के जयपुर के टोंक फाटक पर JCTSL की बस में आग लगी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल राजस्थान राज्य पथ निगम से अनुबंध यह बस सवारी को ले जा रही थी अचानक इसमें धुआ उठने लगा और घबराकर सभी यात्री नीचे कूद कर उतर गए।
गुजरात के गांधीधाम-आदिपुर परिसर में एक रहस्यमयी विस्फोट की घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर भाग आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज से आसपास का क्षेत्र हिल गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभी तक विस्फोट के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर विस्फोट से संबंधित कई संदेश और वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिसने लोगों के बीच चिंता और भय को और बढ़ा दिया है।
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए इन दिनों हर तरफ प्रार्थना और दुआएं हो रही हैं। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी ने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर के भानपुरा में शासकीय कॉलेज में छात्राओं के साथ एक शर्मनाक घटना घटित हुई है। यहां युवा उत्सव के दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री सहित कुछ छात्रों ने कपड़े बदल रही छात्राओं के फोटो वीडियो बनाए। इस मामले में छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक छात्र अभी भी फरार है। युवकों द्वारा छात्राओं के फोटो वीडियो बनाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अक्टूबर को असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार से मुलाकात करेंगे।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बीते दिन मुख्य आरोपी को दबोच लिया और उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि एक ही शख्स ने रेप किया था.
उज्ज्वला योजना के तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ 86 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस रसोई गैस के लिए आपके पैसे देने होते हैं, वह अब फ्री में मिलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार ने 2021 में तय किया कि सालभर में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का काम करेंगे.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने वाले पुलिस कर्मचारी संदीप कुमार के घर सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है. हम चाहते हैं कि संदीप ने जो वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा है, उसके आधार पर जांच हो. संदीप की बॉडी पुलिस कब सौंपी जाएगी, इसका फैसला परिवार कर रहा है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कर्तनिया घाट इलाके के एक गांव में तेंदुआ घर में घुस गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत आनपे वाले नवीनपुरवा गांव में जगतराम थारू नामक ग्रामीण के घर में तेंदुआ घुसा, जिससे देखकर घरवाले बाहर की ओर दौड़े. शोर मचता देख ग्रामीण जुट गए और वन्य विभाग को बुलाया गया. निशानगाड़ा वन रेंज की टीम ने घर को चारों तरफ से घेरकर जाल से रेस्क्यू शुरू किया. करीब 15 घंटे के बाद तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में कैद किया गया.
श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी आमरसूरिया 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक भारत की यात्रा पर रहेंगी. यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी. यात्रा के दौरान वे दोनों सरकारों के स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगी. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली और नीति आयोग का भी दौरा करेंगी, जहां शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, वह दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी. दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की पूर्व छात्रा होने के नाते प्रधानमंत्री आमरसूरिया अपने शिक्षण संस्थान का भी भ्रमण करेंगी.
सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित कर दी. वांगचुक की पत्नी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा यह कहने के बाद कि वह अपनी याचिका में संशोधन करना चाहती हैं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी.
Supreme Court adjourns to October 29 hearing of a plea filed by climate activist Sonam Wangchuk’s wife Gitanjali Angmo against his detention under the National Security Act (NSA) and seeking his release.
— ANI (@ANI) October 15, 2025
Supreme Court adjourns the plea after senior advocate Kapil Sibal… https://t.co/7Qiur8MiW3 pic.twitter.com/7S63FoI5vU
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में एक वाइन शॉप पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली, जहां तीन से चार दबंगों के द्वारा सेल्समैन से गाली गलौज और बदतमीजी की गई. हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और उन लोगों को पकड़ के ले गई, लेकिन पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद आरोपी फिर से वाइन शॉप पर पहुंच गए और फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गढ़चिरौली में 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. मल्लाजोलू वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति सहित 60 नक्सलियों का सरेंडर किया है. भूपति पर 6 करोड़ का इनाम था, वहीं इस सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.आत्मसमर्पण करने वालों में महिला नक्सली बड़ी संख्या में हैं.
watch | Gadchiroli, Maharashtra: Naxal Commander Mallojula Venugopal Rao alias Bhupati, surrenders in front of CM Devendra Fadnavis at the Gadchiroli Police Police Headquarters. Around 60 Naxalites surrendered today.
— ANI (@ANI) October 15, 2025
Naxal Commander Mallojula Venugopal Rao alias Bhupati gave a… pic.twitter.com/stBiJWEJvd
ओडिशा के बालासोर में कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई है. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. वहीं आग में जलकर दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया है. मालिकों को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन क्रैकर्स जलाने के मामले पर आज 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों के साथ दिवाली मनेगी. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा बैन करने के अपने आदेश में बदलाव किया है. सुप्रीम कोर्ट ने 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन क्रैकर्स जलाने की इजाजत दी है.
दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव के एक घर में नकली क्लोजअप टूथपेस्ट और Eno बनाने की फैक्ट्री चल रही थी, जिसका पुलिस ने भंडाफोड किया. वजीराबाद थाना पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, Eno के पैकेट और कच्चा माल बरामद किया गया है. जांच में खुलासा हुआ है कि यह फैक्ट्री किराए के एक मकान में रिहायशी इलाके के बीचों बीच चल रही थी और इसका माल आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था.
भारत को 2026-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UN Human Rights Council) के लिए 7वीं बार निर्वाचित किया गया है। यह परिषद संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख संस्था है जो विश्वभर में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम करती है। मानवाधिकार परिषद में कुल 47 सदस्य देश होते हैं, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का होता है और सदस्य देशों का चुनाव क्षेत्रीय समूहों के आधार पर गुप्त मतदान से किया जाता है। भारत इस परिषद में अब तक कुल सात बार चुना गया है, जो उसकी वैश्विक मानवाधिकार मामलों में सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Permanent Representative of India to the United Nations, New York, Ambassador Harish P. tweets, "India was elected to the Human Rights Council for the term 2026-28 at UN for the seventh time today. Thank all delegations for their overwhelming support. This election reflects… pic.twitter.com/4Rf7FQe908
— ANI (@ANI) October 15, 2025
गोवा के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन हो गया है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का बुधवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि नाइक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि गोवा सरकार में कृषि मंत्री रहे रवि नाइक के निधन से दुखी हूं. उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया. वे खासतौर से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ॐ शांति.
PM Narendra Modi tweets, "Saddened by the passing away of Shri Ravi Naik Ji, Minister in the Goa Government. He will be remembered as an experienced administrator and dedicated public servant who enriched Goa’s development trajectory. He was particularly passionate about… pic.twitter.com/t4reGFCfPm
— ANI (@ANI) October 15, 2025
हरियाणा के DGP वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम आज पीजीआई में होगा और आज ही शाम करीब 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को एक सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी. उन्होंने 13 आईएएस और आईपीएस अफसरों पर भेदभाव, उत्पीड़न और अपमान करने का आरोप लगाते हुए जान दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी आईपीएस शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है और उनकी जगह ओपी सिंह को DGP बना दिया गया है. वहीं रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया को भी पद से हटा दिया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: