हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lac और Lakh, क्या है चेक भरने का सही तरीका, जान लें RBI के नियम, नहीं होगी कोई समस्या

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Lac or Lakh on Cheque: भारत डिजिटल हो रहा है। कैश के अलावा दूसरे माध्यम से भुगतान किए जा रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो साल 2016 के बाद से कैश लेनदेन में 20 फीसदी की गिरावट आई है। साथ में डिजिटल और चेक लेनदेन में 25 फीसदी की ग्रोथ देखा गई है। लेकिन जानकारी के अभाव में आम नागरिक बदलते दौर में अपना नुकसान कर जाता है। इसलिए आज आपको चेक की एक ऐसी जानकारी देते हैं, जिसे आप भी अभी नहीं जानते होंगे।

चेक पर Lac और Lakh, क्या है सही  

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग इंग्लिश और हिंदी में कंफ्यूज हो जाते हैं। और हो जाती है गलती, जिससे चेक कैंसिल होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सबसे बड़ा कंफ्यूज रहता है कि Lac और Lakh में क्या ठीक है? तो आपको बता दें कि RBI की तरफ से इसके लिए अलग से कोई कानून नहीं है। आम नागरिक दोनों में से कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंक कर्मचारियों के लिए जारी है ये सर्कुलर

लेकिन बैंक कर्मचारियों के लिए Lacs लिखना जरूरी है। बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए सर्कुलर जारी किया हुआ है कि जो भी ऑफिसर चैक रिलीज करेगा उसे Lacs लिखना होगा। ध्यान रखने वाली बात है कि ये बैंकों ने अपना सर्कुलर बनाया है, RBI का इसमें कोई रोल नहीं है।

यह भी पढे़ं- रिलायंस रिटेल छाई बाजार में, इस कंपनी के साथ हुई 4,966 करोड़ की डील, वैल्यू हुई दोगुनी

इसलिए बिना किसी डर के करें चेक का इस्तेमाल

इसलिए आम नागरिक कुछ भी इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप Lac का इस्तेमाल करते हैं तो चेक कैंसिल नहीं होगा। बिना किसी डर के आप अपने चेक का भुगतान कर सकते हैं।  हालांकि दूसरी गलतियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है, जिसमें हस्ताक्षर से लेकर दिन, दिनांक शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें