UPSC Mains Preparation Steps Strategy: यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Mains Preparation Steps Strategy) पास करना इतना आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जो लोग यूपीएससी मेन्स 2024 की परीक्षा पास नहीं कर पाए, उनके लिए वैसे तो निराशा स्वाभाविक है। लेकिन ये भी सत्य है कि सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, हालांकि मंजिल तक पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने असफलताओं से बिना डरे सफलता हासिल की है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं दृष्टि आईएएस के सीईओ विवेक तिवारी ने क्या कहा है। जो हर यूपीएससी एस्पायरेंट के लिए सफलता का गुरु मंत्र है।
अगली प्रारंभिक परीक्षा से पहले कैसे करें तैयारी
1. नियमित रूप से MCQ का अभ्यास करें
2. स्थिर विषयों का रिव्यू करें
3. CSAT की तैयारी को मजबूत बनाएं
4. समसामयिक घटनाओं से अवगत रहें
यह भी पढ़ें: छोटी उम्र में नहीं रहे पिता, झूठे बर्तन धोए, विदेशी जॉब को ठुकरा IPS बनीं Ilma Afroz
आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं मॉक टेस्ट और नोट्स
विवेक तिवारी ने बताया कि आपके नोट्स आपकी समझ के अनुसार तैयार किए गए हैं ऐसे में उनका बुद्धिमानी से उपयोग करें। उच्च गुणवत्ता वाले मॉक टेस्ट कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और आगामी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे। प्रीलिम्स के बाद, अपने मेन्स स्कोर का विश्लेषण करने और सुधार के क्षेत्रों को खोजने के लिए समय निकालें। चाहे वह सामान्य अध्ययन हो, निबंध लेखन हो या आपका वैकल्पिक विषय हो। अपनी कमजोरियों को समझने से आपको बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
टॉपर्स की रणनीतियों से उत्तर लेखन में सुधार करें
असफलता से घबराए बिना एक बार फिर से अपनी तैयारी में जुट जाएं। अपने उत्तरों की तुलना टॉपर्स के उत्तरों से करें ताकि आप सीख सकें कि प्रभावी तरीके से उत्तर कैसे लिखें। मेन्स टेस्ट सीरीज में शामिल होना और मेंटर से फीडबैक लेना आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जब आप तैयारी कर रहे हों तो
तैयारी करते समय बैकअप अवसरों का पता लगाएं
जब आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हों तो उसके साथ ही समानांतर अवसरों पर विचार करें जैसे:
राज्य सिविल सेवाएं (यूपीपीसीएस, बीपीएससी)
CAPF, CDS, SSC, या अन्य सरकारी परीक्षाएं
वित्तीय स्थिरता के लिए अपने क्षेत्र से संबंधित नौकरी
ऐसा करने से आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। अगर किसी वजह से एग्जाम क्लियर न हो तो आगे अन्य अवसर आपके लिए खुले रहते हैं। आपकी लगन और कड़ी मेहनत रंग लाएगी।
यह भी पढ़ें: 5 वीर हिंदू रानियां जिनसे थर-थर कांपते थे मुगल और अंग्रेज, आज भी नाम लेते ही आता है जोश
संबंधित खबरें
नोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
1 day agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
1 day agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
2 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
3 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
4 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
6 days agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक? समझिए फर्क
8 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला?
9 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines