How To Book Cheapest Flight Ticket: आज की खबर उन लोगों के लिए बेहद खास है जो महंगे टिकट की वजह फ्लाइट का सफर नहीं कर पाते। एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए फ्लाइट का सफर करना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि दिल सभी का करता है लेकिन महंगे टिकट की वजह से लोग एक राज्य से दूसरे राज्य के सफर को बस या ट्रेन से तय कर लेते हैं। अब इंटरनेशल जर्नी के लिए तो फ्लाइट के अलावा ऑप्शन है नहीं तो वो तो करना ही पड़ता है।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो हवाई जहाज का सफर ट्रेन के टिकट जितने किराए या फिर उससे थोड़े ज्यादा में करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन से 5 टिप्स हैं जिन्हें फॉलो कर आप सस्ते में फ्लाइट का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए फिर देरी किस बात की जल्दी से जान लेते हैं, ताकी आप भी आसमान के बीच में बादलों को ऐसे देख सकें मानो हाथ बढ़ाते ही छू लोगे।
1. इस दिन करें फ्लाइट का टिकट बुक
अगर आप नेशनल या इंटरनेशनल जर्नी का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि सस्ते में फ्लाइट का टिकट कैसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप मंगलवार या बुधवार के दिन टिकट बुक करें। एक बात और कोशिश करें कि मिड नाइट या अर्ली मॉर्निंग टिकट बुक करें। दरअसल ये दिन वीकेंड आसपास नहीं होते तो किराया कम होता है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus जैसी महामारी की फिर से दस्तक, चीन में मिला नया वायरस देख डरे डॉक्टर
2. कनेक्टिंग फ्लाइट करें
अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो डायरेक्ट फ्लाइट के बजाए कनेक्टिंग फ्लाइट को बुक करें। ये सस्ती पड़ती है, लेकिन एक ही नुकसान है कि समय ज्यादा लगता है। ऐसे में अगर आपके पास समय की कोई कमी नहीं है तो कनेक्टिंग फ्लाइट ही बैटर है।
3. 21 दिन पहले करें बुक
एक बात और अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो नेशनल हो या इंटरनेशनल जर्नी उसकी टिकट 21 दिन पहले कर लें। दरअसल इतने दिन टिकट बुक करना सस्ता पड़ता है, ध्यान रखें जितनी लेट आप टिकट बुक करेंगे वो महंगा ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज! DMRC इन रूट्स पर देगी ये खास सुविधा
4. कार्ड से मिल जाते हैं ऑफर
क्रेडिट कार्ड तो अब सभी के पास होते ही हैं। अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुक करते समय अपने पास मौजूद कार्ड के ऑफर्स पर एक नजर डाल लें। अक्सर क्रेडिट कार्ड्स पर फ्लाइट के टिकटों पर अच्छे ऑफर मिल जाते हैं।
5. एयरलाइंस की वेब साइट को करें ट्रैक
फ्लाइट की टिकट बुक करने से कुछ दिन पहले ही अपनी डेट की फ्लाइट सेट कर उसके टिकट के रेट को ट्रैक करते रहें। कई बार इतने सस्ते टिकट मिल जाते हैं कि वो ट्रेन के टिकट से भी सस्ते पड़ जाते हैं।
6. नॉन रिफंडेबल टिकट पड़ते हैं सस्ते
एक बात और अगर आप सस्ते टिकट लेना चाहते हैं तो नॉन रिफंडेबल टिकट बुक करें ये रिफंडेबल टिकट से सस्ते पड़ते हैं। बस नुकसान एक है कि अगर ट्रिप कैंसिल हो जाए तो पैसे वेस्ट चले जाते हैं।
7. सिलेक्ट ऐप से टिकट बुक करें
फ्लाइट के सस्ते टिकट बुक करने के लिए आप Momondo और Kayak जैसी साइड से बोनस टिकट बुक कर सकते हैं जो काफी सस्ते मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या तलाक के बाद पति भी मांग सकता है एलिमनी? जानें डिवोर्स से जुड़े खास नियम
संबंधित खबरें
क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
21 hrs agoप्लेग पीड़ितों की सेवा में जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता
1 day agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 day agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
1 day agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 days agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines