Jobs In Railway: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो रेलवे के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जी हां, अमूमन लोगों को लगता है कि रेलवे में नौकरी पाने के लिए आपको आरआरसी के जरिए अप्लाई करना होता है और परीक्षा देनी होती है. मगर क्या आप जानते हैं कि रेलवे बारहवीं के बाद भी नौकरी पाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि ये लोग कैसे रेलवे में आवेदन कर सकते हैं और इन्हें किन पदों पर नौकरी मिलती है.
चार ग्रुप्स में बंटी हैं रेलवे की नौकरियां
ग्रुप A- इसमें अप्लाई करने के लिए UPSC का एग्जाम देना होता है. इसमें इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस, अकाउंट सर्विस और इंजीनियर सर्विस के पदों पर नियुक्ति होती है.
ग्रुप B- ग्रुप-सी से प्रमोशन प्राप्त करने वाले अधिकांश लोगों को ग्रुप-बी में नियुक्त किया जाता है. इसमें सेक्शन इंजीनियर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, स्टेशन मास्टर और अकाउंट इंस्पेक्टर्स होते हैं.
ग्रुप C- इस ग्रुप के लोग RRB की परीक्षा देते हैं और टिकट कलेक्टर और लोको पायलट के पदों पर नियुक्त होते हैं.
ग्रुप D- इस ग्रुप के लोगों को 10वीं के बाद से ही नौकरी मिल जाती है. अधिकतर कैंडिडेट ग्रुप C और D के पदों के लिए ही अप्लाई करते हैं.
ये भी पढ़ें-पेट्रोल, डीजल के नए दाम हुए घोषित, आपके शहर में आज क्या है रेट; देखें
12वीं के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी?
अगर आप बारहवीं कक्षा पास कर चुके हैं तो आप रेलवे में नौकरी करने के लिए इन पदों पर नियुक्ति प्राप्त कर सकते हैं-
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क.
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट.
- अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट.
- जूनियर टाइम कीपर.
- रेलवे कॉन्स्टेबल (RPF).
- टिकट कलेक्टर (TC).
- गुड्स गार्ड.
- स्टेशन मास्टर.
यदि आपने 12वीं साइंस से पढ़ाई की थी, तो आप असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 10वीं पास बच्चे जिन्होंने आईटीआई में पढ़ाई की है, वे भी रेलवे में नौकरी पा सकते हैं.
कितनी सैलरी मिलती है?
इन पदों पर नौकरी प्राप्त करने वाले लोगों का प्रति माह वेतन 25,000 रुपए से शुरू होकर 45,000 रुपए तक हो सकता है. ऐसे इनका सालाना पैकेज 3,50,000 से 5,50,000 लाख के बीच हो सकता है. इन लोगों को भी सरकार से कई सुविधाएं मिलती हैं जिनमें मुफ्त और रियायती ट्रेन टिकट, रेलवे क्वार्टर में घर और मुफ्त मेडिकल सुविधा होती है. रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा भी है.
कैसे लगती है नौकरी?
इसके लिए आपकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए. आपके पास कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले RRB/RRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है. इसके बाद आपका कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है जिसमें मैथ्स, रीजनिंग, साइंस और करेंट अफेयर्स के सवाल होते हैं. इसके बाद स्किल टेस्ट होता है. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाए जाते हैं और मेडिकल टेस्ट होते हैं.
आवेदन की प्रक्रिया समझें
इसके लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आते हैं. आप इनकी साइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं.
अप्लाई करने के लिए फीस देनी होती है, जो 500 होती है और इसमें आपको 400 रुपए वापिस भी मिल जाते हैं.
अप्लाई करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स भी देने होते हैं जैसे- एजुकेशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और फोटो. ये पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होता है.
ये भी पढ़ें-कन्फर्म नहीं हुई दिवाली-छठ पर घर जाने की टिकट? ये टिप्स कर सकती हैं सफर करने में मदद
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
20 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
6 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
17 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
19 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
19 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
22 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines