हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं प्रिंस आगा खान? जो 1 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक, जानें भारत से क्या है कनेक्शन

प्रिंस रहीम अल-हुसैनी आगा खान ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की.

विज्ञापन
कौन हैं प्रिंस आगा खान? (Photo: X)

सोशल मीडिया पर एक नाम काफी ट्रेंड कर रहा है, वो है- प्रिंस आगा खान. उन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया. इस दौरान प्रिंस रहीम अल-हुसैनी आगा खान ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर प्रिंस आगा खान कौन हैं, वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं और भारत के साथ उनका क्या नाता है.

ये भी पढ़ें: चीन में होगा 19वां BRICS समिट, राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया ऐलान, जानें 18वें समिट के पहले दिन दिन क्या-क्या हुआ?

कौन हैं प्रिंस आगा खान?

12 अक्टूबर 1971 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में जन्मे प्रिंस आगा खान के पिता हैं आगा खान चतुर्थ. प्रिंस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिका के फिलिप्स अकेडमी से की और ग्रेजुएशन के लिए ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शुरुआत में लंदन की गोल्डमैन सैक्स जैसी बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों में भी काम किया.

विज्ञापन

कौन है प्रिंस रहीम आगा खान?

प्रिंस रहीम आगा खान का जन्म 12 अक्टूबर 1971 को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था. वे आगा खान चतुर्थ के चार बच्चों में से दूसरे नंबर के बेटे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई अमेरिका के फिलिप्स एकेडमी से हुई और इसके बाद उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत में उन्होंने लंदन में गोल्डमैन सैक्स जैसी बड़ी फाइनेंशियल कंपनी में भी काम किया. 4 फरवरी 2025 को पिता आगा खान चतुर्थ की मौत हो गई, जिसके अगले ही दिन रहीम को नया आगा खान बनाया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें निजारी इस्माइल समुदाय के 50वें इमाम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

कितनी दौलत के मालिक हैं प्रिंस?

फिलहाल प्रिंस रहीम आगा खान जिनेवा में रहते हैं और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क AKDN की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ये नेटवर्क दुनिया के गरीब और विकासशील देशों की मदद करता है. प्रिंस आगा खान की दौलत की अगर बात करें तो इस बारे में कई तरह के तथ्य सामने आए हैं. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, वो दुनिया के सबसे रॉयल परिवारों में से एक है और उनके पास करीब 13.3 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस आगा खान के पास करीब 20 अरब डॉलर की दौलत है. मजे की बात ये है कि प्रिंस आगा खान के पास जो भी पैसा या प्रॉपर्टी है, वो उन्हें समुदाय के लोगों से दान में मिलती है.

विज्ञापन

भारत से क्या है नाता?

भारत के साथ आगा खान परिवार का बेहद पुराना रिश्ता है. प्रिंस के पूर्वज प्रथम आगा खान 1840 के दशक में हिंदु्स्तान आए थे और उन्होंने अपने ठिकाने के लिए मुंबई को चुना. पुणे का जाना माना खान पैलेस भी आगा परिवार ने बनवाया था, जो बाद में भारत की सरकार को दान कर दिया गया. जब आजादी की लड़ाई चल रही थी, तब महात्मा गांधी को इसी महल में नजरबंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: LAC पर शांति, व्यापार में संतुलन… मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola