हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Board Exam Tips: प्रेमानंद महाराज ने छात्रों को दिया सफलता का मूल मंत्र, इस दिनचर्या से बोर्ड एग्जाम भी लगेंगे आसान

Board Exam Tips: इन दिनों देश में परीक्षाओं का समय चल रहा है। बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। स्टूडेंट्स के मन में इस वक्त अलग तरह का स्ट्रेस और चिंता रहती है, जो कि उनकी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं होती है। चलिए हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताया गया एक सफलता का मंत्र बता रहे हैं, जो छात्रों की मदद करेगा।

विज्ञापन

Board Exam Tips: जीवन में सफल होने के लिए और आगे बढ़ने के लिए हमें परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। परीक्षा दो प्रकार की होती हैं, एक जीवन से जुड़ी होती है तो दूसरी परीक्षा वो होती है, जो हमें करियर में आगे बढ़ाती है। इन दिनों देश के कुछ राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है और कहीं होने बाकी है। बोर्ड की परीक्षा कठिन होती है, इसमें छात्र पढ़ने के साथ-साथ दिमागी रूप से भी थोड़ा परेशान रहते हैं। वे पास होंगे या नहीं, इस बात को लेकर काफी स्ट्रेस लेते हैं। प्रेमानंद महाराज ने अपने एक वीडियो में छात्रों को सफलता के लिए मूल मंत्र दिया है।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

प्रेमानंद ने क्या बताया?

प्रेमानंद महाराज के बारे में तो आप जानते ही होंगे, उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जिसमें वे लोगों को सफलता, सेहत और जीवन जीने के उपदेश देते रहते हैं। उनका एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वे वीडियो में छात्रों को परीक्षा में पास होने के कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसमें मंत्र और दिनचर्या शामिल है।

विज्ञापन

इस दिनचर्या से स्टूडेंट होंगे पास

1. सूर्योदय से पहले जगे, इन दिनों स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने के लिए सुबह जल्दी यानी सूर्योदय से पहले जगने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि पढ़ाई करने के लिए यह समय सबसे अच्छा होता है।

2. सुबह 5 बजे उठने की आदत डालें और उठने के बाद सबसे पहले धरती को स्पर्श करके प्रणाम करें।

विज्ञापन

3. इसके बाद आप जिस आसन पर सोए थे, वहां 5 मिनट शांति से बैठकर कुछ संतों और परमात्माओं का नाम लीजिए।

4. अब आपको हल्का गुनगुना पानी पीकर अपनी सुबह की शुरुआत करनी है। पानी को वज्रासन में बैठकर पिएं। यदि पाचन की समस्या रहती है, तो आपको पानी में थोड़ा इस्बगोल मिलाकर पीना चाहिए।

विज्ञापन

5. पानी पीने के बाद 100 से 200 कदम चलने की आदत डालें। सुबह के समय टहलने से आपका माइंड सक्रिय रहता है। इसके बाद शौच के लिए जाएं।

6. कुछ व्यायाम जरूर करें जिसमें उठने-बैठने से लेकर लेटने वाले व्यायाम भी शामिल हैं। अनुलोम-विलोम करें। प्राणायाम करें।

विज्ञापन

7. इसके बाद पढ़ाई करें। पढ़ने से पहले और परीक्षा लिखने से पहले राधे-राधे नाम का जप करें।

8. सबसे पहले इन कामों को करने से आपका दिमाग एकदम सक्रिय हो जाता है। पढ़ाई शुरू करने में आपको सबसे पहले पिछले दिन पढ़े गए टॉपिक्स को दोबारा पढ़ना है, ताकि वह दिमाग में सही से स्टोर हो जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola