Red Line On Medicine Strip: आप सभी ने कभी न कभी दवाई तो जरूर खाई होगी। जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे दवाइयां लिख देते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि हम खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं और दवाइयां लेकर आ जाते हैं, जिसका परिणाम कभी बुरा भी हो सकता हैं। जब भी आप दवा खरीदते हैं तो कुछ दवाओं के पत्ते पर एक लाल रेखा बनी होती है। क्या आप सभी ने कभी उस पर ध्यान दिया है? आइए जानते हैं दवा के पत्ते पर बनी लाल रंग की लाइन का क्या मतलब होता है।
खुद न बनें डॉक्टर
आजकल लोग खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं, यानी कोई भी समस्या होने पर ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास न जाकर खुद ही दवा या एंटीबायोटिक्स ले लेते हैं। उन्हें लगता है कि डॉक्टर भी यही लिखेंगे लेकिन यह आदत कभी-कभी आपके लिए खतरा बन सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए।
इसलिए होती है लाल रंग की लाइन
कुछ दवा कंपनियां दवाइयों के पैकेट पर विशेष निशान बनाती हैं। दवा के पैकेट पर लाल रेखा भी इसलिए बनाई जाती है ताकि कोई भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न कर सके।
दवा के पत्तों पर ये निशान क्यों होते हैं?
लाल रंग की लाइन के अलावा भी दवाइयों के पत्तों पर कई ऐसे निशान होते हैं जिनके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए। जैसे- कई दवाई के पत्ते पर NRx लिखा होता है, तो इसका मतलब है कि उस दवा को लेने की सलाह केवल वे डॉक्टर ही दे सकते हैं जिनको नशीली दवाओं का लाइसेंस प्राप्त होता है। दवा पर लिखे Rx का मतलब है कि इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। कुछ दवाइयों के पत्तों पर XRx लिखा होता है जिसका मतलब है कि वह दवा केवल डॉक्टर ही मरीज को दे सकता है और इसे किसी मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
3 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
16 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
19 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
20 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
21 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
22 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines