Snake Village Facts: सांप का नाम सुनते ही डर लगता है और अगर देख लिया जाए तो आवाज निकलना ही बंद हो जाती है. डर इतना लगता है कि समझ ही नहीं आता कि कैसे बचा जाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा गांव भारत के महाराष्ट्र में मौजूद है जहां पर सांप हर घर में नजर आता है. सुनने में आपको फिल्मी लग सकता है, लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित शेतपाल गांव की यही सच्चाई है. यहां पर सांप को दुश्मन की तरह नहीं, बल्कि एक परिवार का सदस्य माना जाता है. यहां पर कोबरा जैसे सांप घरों में खुलेआम घूमते हुए नजर आते हैं. खास बात यह है कि यहां पर मौजूद लोगों को डर भी नहीं लगता है.
इसे भी पढ़ें- मांसाहारी जानवर भी खाते हैं घास! शौक नहीं, खुद के इलाज के लिए करना पड़ता है ये काम; फैक्ट जानकर चौंक जाएंगे
इस गांव का नाम क्या है?
इस गांव का नाम सोलापुर है, जिसे शोलापुर के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर लोग पीढ़ियों से नागों के साथ रहते आ रहे हैं और मानते हैं कि सांपों के लिए इज्जत और प्यार का इमोशन रखना ही उनका धर्म है. इसलिए इस गांव को दुनिया भर में सांपों के गांव के नाम से जाना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं और स्थानीय लोगों के साथ वक्त गुजारते हैं.
घरों में बनाई जाती है खास जगह
इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां पर सांपों का अलग से स्थान बनाया जाता है. इनके लिए घरों में खास जगह बनाई जाती है, जिसे देवस्थान कहा जाता है. इसलिए बच्चे भी शुरुआत से ही सांपों के साथ रहना सीख जाते हैं.
क्या सांप से लोगों को खतरा नहीं होता?
सांप से लोगों को खतरा नहीं होता, क्योंकि लोगों को विश्वास है कि अगर सांपों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तो उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता. पीढ़ियों से चली आ रही इसी सोच ने गांव को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है.
नाग पूजा से जुड़ी है अनोखी परंपरा
इस गांव में नाग की पूजा की जाती है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसलिए देश-विदेश से कई पर्यटक इस गांव को देखने आते हैं. यहां आने वाले लोग यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि गांव के घरों या आसपास कैसे लोग कोबरा जैसे सांप के साथ रह रहे हैं.
पर्यटकों के लिए बनते हैं अलग से नियम
यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से नियम बनाए जाते हैं. उन्हें पहले ही बता दिया जाता है कि पर्यटकों को गांव घूमते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह जबरदस्ती सांपों को छूने, पकड़ने या उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश न करें. इससे उन्हें नुकसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- भारत की सबसे साफ नदी, जहां हवा में तैरती नजर आती है नाव! ज्यादातर लोग नहीं जानते नाम
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
13 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
13 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
16 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
17 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
18 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
18 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines