भारत की सबसे साफ नदी, जहां हवा में तैरती नजर आती है नाव! ज्यादातर लोग नहीं जानते नाम
भारत में कई नदियां बहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं देश की सबसे साफ नदी कौन सी है? आइए जानते हैं इस अनोखी नदी के बारे में.

भारत में नदियों की सफाई को लेकर हमेशा चर्चा चलती रहती है और राजनीति भी खूब होती है. लेकिन इन सबका असर, नदियों की सफाई पर नहीं दिखाई देता है. लेकिन आज हम आपको ऐसी नदी के बारे में बताएंगे, जो इतना ज्यादा साफ है कि यहां नाव भी ऐसी दिखाई देती है, जैसे हवा में चल रही हो.
क्या है इस साफ नदी का नाम?
2 / 8हम जिस नदी के बारे में बात कर रहे हैं, वह मेघालय की उमंगोट नदी है, जो अपने बेहद साफ पानी और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. इसका पानी इतना साफ है कि नाव नदी पर नहीं, बल्कि हवा में तैरती हुई दिखाई देती है, ऐसा कहा जाता है.
डावकी में बहती है यह खूबसूरत नदी
3 / 8उमंगोट नदी मेघालय के डावकी क्षेत्र से होकर बहती है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब स्थित है. पहाड़ों, हरियाली और साफ पानी से घिरा यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है.
नदी का पानी दिखाता है नीचे क्या है
4 / 8उमंगोट की कई जगहों पर पानी इतना साफ दिखाई देता है कि नीचे मौजूद पत्थर और नदी का तल आसानी से नजर आ जाते हैं. यही पारदर्शिता पर्यटकों को यहां तस्वीरें लेने के लिए अपनी ओर आकर्षित करती है.
नाव की सैर के लिए दीवाने लोग
5 / 8जब लकड़ी की नाव साफ पानी के ऊपर धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, तो इस दौरान बेहद खूबसूरत दृश्य बनता है. इसी वजह से डावकी की बोटिंग पर्यटकों का पसंदीदा अनुभव मानी जाती है.
सफाई में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका
6 / 8उमंगोट नदी की खूबसूरती बनाए रखने में स्थानीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. नदी और आसपास के क्षेत्र को कूड़े से बचाने और प्राकृतिक वातावरण की रक्षा करने के लिए लोग जागरूकता दिखाते हैं.
कुदरत और हरियाली बढ़ाती है खूबसूरती
7 / 8नदी के आसपास फैली पहाड़ियां, हरियाली और शांत वातावरण उमंगोट को और खास बनाते हैं. यहां बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की कमी और प्राकृतिक माहौल इसकी सुंदरता को बनाए रखने में मदद करता है.
पर्यटकों के लिए क्या है खास?
8 / 8उमंगोट नदी में बोटिंग के साथ आसपास के पहाड़ी नजारों का आनंद लिया जा सकता है. शांत माहौल में फोटोग्राफी, नदी किनारे समय बिताना और भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से राहत के लिए यह जगह बेस्ट है. (Image: Pexels/AI) यह भी पढ़ें: धरती की सबसे सुनसान जगह, जो जमीन से है 2000+ Km दूर; कहलाती है सैटेलाइट्स का



















