LPG Gas Cylinder Expiry: कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गया आपका सिलेंडर, ऐसे करें चेक

LPG Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर खतरे का कारण बन सकते हैं, अगर इनकी एक्सपायरी डेट का ध्यान न रखा जाए तो जानिए कैसे सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की पहचान करें?

LPG Gas Cylinder

गैस सिलेंडर भी एक्सपायर होते हैं, जो खतरे का कारण बन सकते हैं।

LPG Gas Cylinder Expiry Date: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो सब अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में करते हैं, पर क्या आपको पता है कि आपके घर में रखे गैस सिलेंडर एक्सपायर हो सकते हैं।

विज्ञापन

इन पर जो नंबर लिखा हुआ होता है, उसका एक मतलब होता है, जो जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। सिलेंडर लेते वक़्त उसका भार या लीकेज देखने के अलावा यह नंबर भी ज़रूर चेक करना चाहिए, नहीं तो खतरे की घंटी बज सकती है।

विज्ञापन

एक्सपायरी डेट कैसे पहचानें ?

दरअसल एलपीजी गैस सिलेंडर पर एक खास कोड होता है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। बात करें इस कोड के मतलब की तो यह गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बताता है। जैसे एलपीजी गैस सिलेंडर पर लिखे A,B,C और D का मतलब साल के 12 महीनों से होता है, जबकि नंबर यह बताता है कि वह सिलेंडर कब तक के लिए यूज़ करने के लिए वैलिड है।

विज्ञापन

A का मतलब है जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने; B का मतलब है अप्रैल, मई और जून के महीने; C का मतलब जुलाई, अगस्त और सितंबर; आखिरी में D का मतलब है अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने।

अगर आप इस एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते और लगातार उसका इस्तेमाल करते हैं तो आपका यह सिलेंडर फट सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और गैस सिलेंडर लेते समय इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ