Important Tips For First Time Flight Travelers: हवाई जहाज का सफर करना अन्य यात्राओं से महंगा हैं। आमतौर पर मध्यवर्गीय परिवार फ्लाइट से सफर करना अवॉइड ही करता है, क्योंकि ये जेब पर भार डालता है। लेकिन फिर भी जो लोग पहली बार हवाई जहाज का सफर करने जा रहे हैं, वो कुछ जरूरी गाइड लाइंस का ध्यान रखें, वरना पैसों के नुकसान के साथ समय की भी बर्बादी होगी, और कई बार कानूनी पचड़े में भी फंसने के चांस होते हैं। आइए जान लेते हैं वो कौन से जरूरी टिप्स हैं, जिन्हे फॉलो कर आप परेशानियों से बच सकते हैं।
1. पासपोर्ट
अगर आप घरेलू यात्रा कर रहे हैं तो पासपोर्ट की कोई जरूरत नहीं होती, लेकिन आप इंटरनेशनल यात्रा करने जा रहे हैं तो सबसे पहले पासपोर्ट बनवाएं। इसके लिए जरूरी पासपोर्ट अथॉरिटी में जाकर पता करें कि किन आवश्यक कागजों की जरूरत है। किसी दलाल की मदद से पासपोर्ट बनवाने के चक्कर में न पड़ें वरना आप के साथ धोखेबाजी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh के प्लान ने छीनी 2 सहेलियों की जिंदगी, जिंदा बचीं एक जिंदगी भर पछताएगी
2. समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे
घरेलू यात्रा करने वाले यात्री हवाई यात्रा शुरू होने के 45 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाएं। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं। ये नियम है जिसे फॉलो करना जरूरी है। दरअसल इमिग्रेशन से लेकर बोर्डिंग पास और सामान की चेकिंग तक सारी प्रक्रिया की जाती हैं।
3. इन डॉक्युमेंट्स को रखें साथ
आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो अपने साथ ई-टिकट और पहचान पत्र जरूर रखें। पहचान पत्र के तौर पर आप आधार कार्ड,
ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि साथ रख सकते हैं।
4. इन सामान को साथ में न रखें
अगर आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके लगेज में नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि न रखें। इसे रखना अपराध है, ऐसी चीजें ले जाने के लिए अलग से परमिशन लेनी पड़ती है।
5. अपने सामान को वजन के हिसाब से ले जाएं
ये भी जान लें, कि इंटरनेशनल फ्लाइट में आपके लगेज का भी वजन देखा जाता है। ऐसे में नियमों के अनुसार अपने सामान का घर से ही वजन कर लें। वरना एयरपोर्ट पर आपके बैग से एक्स्ट्रा सामान को निकलवा दिया जाता है या फिर उसका चार्ज पे करना पड़ता है। हैंड बैग और लगेज बैग दोनों में सामान के वजन की लिमिट अलग होती है, और ये अलग-अलग एयरलाइंस की अलग होती है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia की कुंडली क्या कहती है? यूट्यूबर की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
2 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
16 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
19 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
19 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
21 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
21 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines