Ranveer Allahbadia की कुंडली क्या कहती है? यूट्यूबर की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत?

Ranveer Allahbadia Kundli Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच यूट्यूबर की कुंडली भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है कि कौन से ग्रह-नक्षत्रों की वजह से वो कॉन्ट्रोवर्सी में छा गए हैं।

Ranveer Allahbadia Kundli (1)

Ranveer Allahbadia Kundli (1)

Ranveer Allahbadia Kundli Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं। दरअसल उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया था। इस कमेंट ने उनकी परेशानी बढ़ा दी और वो ट्रोल होने के साथ ही कानूनी पचड़े में भी पड़ गए। आलम ये है कि अब उनके सब्सक्राइबर्स ने ही उनका बायकॉट कर दिया। रणवीर के सारे पॉडकास्ट कैंसिल कर दिए गए। आम से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी यूट्यूबर के कमेंट की आलोचना कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच एस्ट्रोलॉजर अर्पित ने रणवीर इलाहबादिया की कुंडली बनाई है और बताया है कि आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत। साथ ही ये भी बताया कि वो कौन सा ग्रह है जिस वजह से उन्हें इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किस ग्रह की वजह से मुश्किल में फंसे यूट्यूबर

एस्ट्रोलॉजी अर्पित ने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपनी वाणी की वजह से विवादों में आता है तो सबसे पहले उसकी कुंडली में बुध ग्रह को देखा जाता है। आप देखेंगे कि बुध ग्रह में 1,5,9 के संबंध को कैलकुलेट करना है। आप देखेंगे की 1 नंबर पर चंद्रमा, 5वें नंबर पर शनि बैठा हुआ है।

चंद्रमा की वजह से लगे ब्लेम

रणवीर इलाहबादिया पर जो गंभीर इल्जाम लगे हैं वो उनकी वाणी की वजह से हैं। इसके पीछे चंद्रमा है जो बुध के साथ मिलकर वाणी को खराब करने का काम करता है। बुध ग्रह में चंद्रमा के होने से ब्लेम और गंभीर आरोप लगते हैं जो रणवीर के साथ हो रहा है। ऐसे में यूट्यूबर की प्रोफेशनल लाइफ पर आरोप लगे हैं।

राहु दशा की वजह से लगे गंभीर आरोप

एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि रणवीर इलाहबादिया पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने की वजह से विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने बताया किये सब शनि महादशा के अंदर और राहु अंतर्दशा के अंदर। दरअसल राहू राशि का स्वामी नीच घर में है, इस वजह से उनकी परेशानी बढ़ रही है। अगर कुंडली पर ध्यान दिया जाए तो ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ