Emergency Helpline Number: आज के समय में लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन है, इसके आने के बाद हम सब के कई काम आसान हो गए हैं। जैसे हम सभी अपने कई काम घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल की मदद से करते हैं, चाहे वह कुछ ऑर्डर करना हो या किसी से बात करना हो। आज हम आपको कुछ ऐसे नंबरों के बारे में बताएंगे जो हर किसी के मोबाइल में सेव होने चाहिए। ये नंबर आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं उन नंबरों के बारे में।
मोबाइल में जरूर सेव करें ये नंबर
1073- आपको अपने मोबाइल में 1073 नंबर सेव रखना चाहिए, यह आपके मुश्किल समय में बहुत काम आएगा। यह सड़क दुर्घटना आपातकालीन सेवा नंबर है। अगर कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो आप बिना देर किए इस नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
1064- आजकल सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने के मामले सामने आते रहते हैं, ऐसे में अगर कोई सरकारी अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है तो आप बिना किसी देरी के 1064 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह एंटी करप्शन ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर है।
ये भी पढ़ें- Medicine Strip: दवाइयों के पैकेट पर लाल रंग की लाइन क्यों? जानिए इसका मतलब
1915- अगर कोई दुकानदार किसी वस्तु को उस पर लिखे रेट से ज्यादा कीमत पर बेचता है और गारंटी या वारंटी से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसी स्थिति में आपको बस राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करना होगा और अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी।
1930- अगर कोई इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करता है, धमकी देता है या अभद्र व्यवहार करता है तो ऐसी स्थिति में आप 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके साथ साइबर धोखाधड़ी या अपराध होता है तो आप इस नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
2 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
16 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
19 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
20 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
21 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
21 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines