Precautions During Earthquake: 17 फरवरी 2025 को दिल्ली-NCR भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह करीब 5:37 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र दिल्ली के आस-पास ही बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। कई बार भूकंप के झटके इतने तेज होते हैं कि पूरी की पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती हैं। भूकंप की ऐसी खतरनाक स्थिति में कुछ काम ऐसे होते हैं जिनको करने से मुसीबत ज्यादा बढ़ सकती है। इसके लिए सबसे जरूरी यह है भूकंप के दौरान न करने वाले कुछ कामों के बारे में आपको पता होना जरूरी है।
क्या नहीं करना चाहिए?
1- भूकंप के दौरान आमतौर पर घरों से बाहर निकलकर किसी खाली जगह पर जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप एक ऊंची बिल्डिंग में रहते हैं तो कभी भी लिफ्ट का इस्तेमाल करके घर से निकलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप का डराने वाला वीडियो, 7.1 की तीव्रता वाले झटकों से लोगों में दहशत
2- भूकंप के दौरान कभी भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास नहीं खड़ा होना चाहिए। शीशे की खिड़कियां हैं तो उनसे दूर रहें क्योंकि इनके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।
3- भूकंप के झटके जब रुक जाएं तो तुरंत खिड़कियों और दरवाजों को नहीं खोलने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि कई बार झटकों से इनके क्रैक होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आप घायल हो सकते हैं।
4- भूकंप के दौरान किसी इलेक्ट्रिक सामान को नहीं चलाएं, स्विच बोर्ड से भी दूर रहे। इन दौरान केवल फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं, जिससे टूट फूट होने पर भी आपको नुकसान कम पहुंचे।
क्या सावधानियां बरतें?
1- भूकंप के दौरान हमेशा सेफ रहने के लिए किसी मजबूत चीज के नीचे बैठने की सलाह दी जाती है। जैसे घर में मौजूद कोई टेबल जिसके नीचे आप अपने सिर पर हाथों को रखकर बैठ सकते हैं। वहीं, अगर भूकंप के झटके हल्के हैं तो घर के फर्श पर बैठ सकते हैं।
2- अगर आप नीचे ही रहते हैं एक दम से बाहर निकल सकते हैं तो जल्दी से घर से निकलकर बिल्डिंग से दूर हटकर खड़े हो जाएं। वहीं, अगर घर से नीचे आने में समय लगता है तो घर पर ही किसी महफूज जगह पर छुप जाएं। ध्यान रहे कि इस स्थिति में कभी लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना है।
3- जो लोग घर से बाहर हैं वह भी इस बात का ध्यान रखें कि बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर और पुल के आस पास न खड़े रहें। अगर कार में हैं तो उसे एक सुरक्षित जगह पर रोककर उसी में बैठे रहें।
ये भी पढ़ें: Nepal Earthquake : मंदिर की घंटियां हिलीं, होटल से निकलकर भागे लोग… नेपाल में आए भूकंप के कई वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
9 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
11 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
14 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
15 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
16 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
16 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines