---विज्ञापन---

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप का डराने वाला वीडियो, 7.1 की तीव्रता वाले झटकों से लोगों में दहशत

Earthquake Tremors in Nepal: नेपाल में भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल बना हुआ है। भारत के इस पड़ोसी देश में आज 7 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप का असर भारत तक देखने को मिला।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors in Nepal: धरती आज सुबह फिर भूकंप के झटकों से दहल गई। आज सुबह जोरदार भूकंप आया और भारत के पड़ोसी देश नेपाल में झटके लगे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। वहीं नेपाल से सटे तिब्बत में 6.8 की तीव्रता के झटके लगे। यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

इस भूकंप का असर भारत पर भी पड़ा। भारत के बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत  कई जिलों में इस भूकंप के झटके महसूस किए गए, क्योंकि बिहार नेपाल से सटा है। हालांकि नेपाल में इतनी तीव्रता वाले भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है, लेकिन वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से निकलकर बाहर खुले में खड़े नजर आए।

---विज्ञापन---

 

नेपाल में 7 दिन में तीसरी बार आया भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में साल 2025 की शुरुआत कही भूकंप के झटकों से हुई है। नेपाल में पिछले 7 दिन में 3 बार भूकंप आ चुका है। आज से पहले 3 जनवरी 2025 को नेपाल में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई थी। कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में इस भूकंप के झटके लगे थे। इससे पहले 2 जनवरी 2025 को नेपाल में भी 4.8 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके सिंधुपालचौक जिले में लगे थे।

---विज्ञापन---

 

नेपाल में क्यों आते हैं इतने भूकंप?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल भौगोलिक रूप से भूकंप के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। नेपाल हिमालयन सिस्मिक बेल्ट में बसा है। इस बेल्ट में टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं। भारत और यूरेशियन प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो नेपाल में भूकंप आता है, जिसका असर इससे सटे देशों में भी पड़ता है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jan 07, 2025 07:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola