Most Useful 3 App in Smart Phone: कहीं जाना है, खाना है या फिर शॉपिंग, मूवी, पढ़ाई-लिखाई आज कोई ऐसा मौका नहीं है जहां हम अपने स्मार्टफोन का यूज ना करते हों। सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक ये स्मार्टफोन हमारे हाथ में रहता है। अगर यूं कहें की जिंदगी और स्मार्टफोन अब एक दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। 2 मिनट के लिए भी अगर फोन ना देखें तो हम बेचैन हो जाते हैं। पहले के समय में हमें सभी नंबर याद रहे थे लेकिन आज खुद का भी नंबर याद नहीं रहता, ऐसी स्थिति आ गई है। तो इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा आर्टिकल लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। इन 3 ऐप (Essential mobile apps for emergencies) को आप अपडेट रखेंगे तो फिर कभी कोई समस्या नहीं होगी।
गूगल मैप
सबसे पहले बात करते हैं गूगल मैप की। देखिए भाई साहब अगर आपको शहर से शहर में भी जाना है तो गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। अगर कहीं आउट ऑफ स्टेशन जाना है तो यह तो अपना एक अहम हथियार बन जाता है। आगे कौन सा रास्ता बंद है, कितना ट्रैफिक है, कितना समय लगेगा, ये सभी जानकारी गूगल मैप दे देता है। अगर आप इसे अपडेट रखेंगे तो और नए ऑप्शन आपके पास होंगे। इसलिए गूगल मैप को अपडेट समय-समय पर करते रहें।
ट्रूकॉलर
अनचाही फोन और स्पैम से आज की दुनिया भरी हुई है। कोई अननोन नंबर आता है तो मन करता है छोड़ दें, लेकिन फिर लगता है कि यार कहीं जरूरी काम का ना हो। इसलिए फोन को उठाना पड़ता है। पर वो निकलता है एक स्पैम कॉल। इस स्पैम से बचाता है हमें ये ट्रूकॉलर एप। ट्रूकॉलर में वह सभी सुविधाएं दी गई है जिससे आप अनचाही कॉल को ब्लॉक या फिर इग्नोर कर सकते हैं। समय-समय पर कंपनियां नई अपडेट ट्रूकॉलर में निकालती है। जिससे यह ऐप और एडवांस वर्जन में बन जाता है। इसलिए उन अपडेट का अगर आपको फायदा लेना है तो फिर इसे भी आउट ऑफ डेट से बचना होगा।
डिजीलॉकर ऐप
ये एक ऐसा ऐप है जिससे आप अपने अहम दस्तावेजों को खोने से बचा सकते हैं. साथ में ट्रेफिक में चालान से भी बच सकते हैं। दरअसल ये भारतीय सरकार का वेरिफाइड ऐप है। इसमें आप गाड़ी के सभी दस्तावेज के साथ अपना आधार से लेकर पैन कार्ड तक रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको इन डॉक्यूमेंट्स को साथ में ले जाने की जरूरत नहीं है. तो ये 3 ऐप आपके इमरजेंसी (Essential mobile apps for emergencies) में काम आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
12 hrs agoप्लेग पीड़ितों की सेवा में जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता
17 hrs agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 day agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
1 day agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 days agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines