हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UPPSC Prelims Result 2023: यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन

UPPSC Prelims Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल यूपीपीएससी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्मय से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं। यूपीपीएससी द्वारा घोषित रिजल्ट के मुताबिक कुल 345022 कैंडिडेट्स परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 4047 उम्मीदवार योग्य हुए हैं। इस सभी की लिस्ट आप पीडीएफ में देख सकते हैं।

14 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 565459 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जबकि, परीक्षा में केवल 345022 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन

UPPSC Prelims Result 2023: प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-फिर यूपी पीसीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
-अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
– भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

UPPSC Prelims Result 2023: प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola