Niharika Gupta
Read More
SSC MTS 2020 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2020 के पेपर- II का परिणाम 29 जुलाई को घोषित किया गया था।
कुल 9754 उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस पेपर 2 परीक्षा पास की थी और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था। इनमें से 3887 उम्मीदवारों को विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ के पद पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC MTS 2020 result List 1 Direct Link
SSC MTS 2020 result List 2 Direct Link
बता दें की चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।